
BPSC AEDO : बीपीएससी एईडीओ के एक पद पर 1283 अभ्यर्थी दावेदार, सिर्फ 1 चरण में परीक्षा, इंटरव्यू नहीं
बीपीएससी ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए 935 पदों के लिए 12 लाख से अधिक उम्मीदवार ने आवेदन किया है।
बीपीएससी ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए 935 पदों के लिए 12 लाख से अधिक उम्मीदवार ने आवेदन किया है। बीपीएससी की यह बड़ी परीक्षाओं में से एक है। प्राप्त आवेदनों के अनुसार इस परीक्षा लगभग एक पद के लिए 1283 उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। यही कारण है आयोग ने परीक्षा तीन चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 14 व 15 अप्रैल, 17 व 18 अप्रैल, 20 एवं 21 अप्रैल को निर्धारित की गयी है।
इस संबंध में बिहार लोक सेवा आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेज आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों का चयन पहले से उपलब्ध कराये गये विकल्पों के आधार पर किया जाएगा। आयोग ने जिला प्रशासन से बेहतर परीक्षा केन्द्रों का चयन लिखा है। एईडीओ पदों के लिए लिखित परीक्षा पहले 10 एवं 11 जनवरी को होना था। दूसरा चरण 12 एवं 13 जनवरी को व तीसरा चरण 15 एवं 16 जनवरी को होना था। लेकिन परीक्षा तिथि को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद अब यह परीक्षा 14 अप्रैल से होगी। परीक्षा सुबह और दोपहर दो सत्रों में होगी। प्रश्नपत्रों में सामान्य अध्ययन, सामान्य भाषा और सामान्य योग्यता से जुड़े विषय शामिल रहेंगे।
कहां कितने पद
इस भर्ती में कुल 935 पद भरे जाएंगे। 374 पद अनारक्षित, 93 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 150 पद अनुसूचित जाति, 10 पद अनुसूचित जनजाति, 168 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 112 पद पिछड़ा वर्ग और 28 पद पिछड़े वर्गो की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
चयन प्रक्रिया
सिर्फ एक चरण में लिखित परीक्षा होगी। इंटरव्यू नहीं होगा। लिखित परीक्षा में प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप रहेंगे। नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक कटेगा। लिखित परीक्षा में तीन विषय होंगे । तीनों पेपरों का पैटर्न इस प्रकार है-
- सामान्य भाषा भाग–1 सामान्य अंग्रेजी (30 अंक) भाग–2 सामान्य हिन्दी (70 अंक) 100 प्रश्न 2 घंटा
- सामान्य अध्ययन के 100 अंक के 100 प्रश्न - 2 घंटा
- सामान्य योग्यता (General Aptitude) 100 अंक के 100 प्रश्न -2 घंटा





