Hindi Newsकरियर न्यूज़bpsc 71st prelims result out official announcement candidates to check scores soon on bpsc website
BPSC 71st PT Result OUT : बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का नतीजा जारी, 14261 उम्मीदवार सफल

BPSC 71st PT Result OUT : बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का नतीजा जारी, 14261 उम्मीदवार सफल

संक्षेप: BPSC 71st PT Result OUT : बीपीएससी ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। अभ्यर्थी कुछ घंटों बाद आयोग की वेबसाइट पर अपना परीक्षाफल देख सकेंगे। परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित हुई थी।

Tue, 18 Nov 2025 08:25 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BPSC 71st PT Result OUT : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की बहुप्रतीक्षित 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का नतीजा आखिरकार घोषित कर दिया गया। आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक ट्वीट जारी कर यह जानकारी साझा की। आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुछ घंटों बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गौरतलब है कि 13 सितंबर 2025 को राज्य भर के 37 जिलों में स्थित 912 परीक्षा केंद्रों पर यह प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता परीक्षा की इस बड़ी प्रक्रिया में कुल 4,71,012 अभ्यर्थियों ने आवेदन दाखिल किए थे, जिनमें से 3,16,762 उम्मीदवार वास्तव में परीक्षा में शामिल हुए। भारी संख्या में अभ्यर्थियों की भागीदारी के चलते हर बार की तरह यह परीक्षा इस साल बिहार की सबसे चर्चित भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल हो गई थी।

BPSC 71st PT Result OUT : 14261 उम्मीदवार सफल

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, तीसरे श्रेणी के प्रशासनिक पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 14,261 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। वहीं, प्रारंभिक चरण के बाद आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए 13,368 अभ्यर्थियों को चुना गया है। इसके अतिरिक्त, पुलिस विभाग में उप-निरीक्षक और अन्य पदों के लिए PET हेतु 893 अभ्यर्थियों को योग्य माना गया है। इस प्रकार, कुल मिलाकर एक बड़ी संख्या में उम्मीदवार मुख्य चरण तक पहुंचने में सफल रहे हैं।

BPSC 71st PT Result OUT : थोड़ा कठिन था परीक्षा का स्तर

इस बार प्रतियोगिता का स्तर थोड़ा कठिन था, लेकिन व्यापक पाठ्यक्रम और उच्च स्तर के प्रश्नों के बावजूद कई अभ्यर्थियों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया है। आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो परीक्षा में शामिल हुए कुल अभ्यर्थियों में से एक अच्छा प्रतिशत अगले चरण के लिए चयनित हुआ है, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर भी स्पष्ट होता है।

BPSC 71st PT Result OUT : इन विभागों में भर्ती के लिए हो रही परीक्षा

इस परीक्षा के माध्यम से राज्य प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वित्त सेवा, और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। यही कारण है कि इस परीक्षा का महत्व बेहद ऊंचा माना जाता है, और हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें भाग लेते हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।