Hindi Newsकरियर न्यूज़BPSC 71st Prelims Result : BPSC 71st CCE Prelims Result Cutoff cut off bpsc pt result bpsc bihar gov in
BPSC 71st Prelims Result OUT : जारी हुआ बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स रिजल्ट, bpsc.bihar.gov.in पर करें चेक

BPSC 71st Prelims Result OUT : जारी हुआ बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स रिजल्ट, bpsc.bihar.gov.in पर करें चेक

संक्षेप:

BPSC 71st Prelims Result : बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा मे बैठे परीक्षार्थी अपना परिणाम बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Nov 18, 2025 09:02 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BPSC 71st Prelims Result : बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा मे बैठे परीक्षार्थी अपना परिणाम बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इससे पहले आयोग ने प्रीलिम्स की फाइनल आंसर-की और अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट जारी कर चुका है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के चरणों से गुजरने के बाद ही उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीपीएससी ने 31 अक्टूबर को फाइनल आंसर-की जारी की थी। 20 सितंबर को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। 21 सितंबर से 27 सितंबर के बीच आपत्तियां मांगी गई थीं। आपत्तियों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार किए जाने के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई। बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा की शुरुआत दोपहर 12 बजे से हुई थी और दोपहर 2 बजे तक परीक्षा समाप्त हुई थी। परीक्षा 37 जिलों के 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 4.39 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के माध्यम से कुल 1298 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

BPSC 71st CCE Prelims Result 2025: बीपीएससी 71वीं पीटी रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?

जो अभ्यर्थी बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए “Results” सेक्शन में जाना होगा।

3. इसके बाद आपको 71st BPSC Prelims Result 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर बीपीएससी 71वीं पीटी रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।

6. इसके बाद आप बीपीएससी 71वीं पीटी रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।

7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

वैकेंसी डिटेल्स-

1. वरीय उप समाहर्ता- 100 पद

2. वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी- 79 पद

3. श्रम अधीक्षक- 10 पद

4. अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक- 3 पद

5. ईख पदाधिकारी- 17 पद

6. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी - 502 पद

7. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी - 22 पद

8. प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी- 13 पद

9. राजस्व पदाधिकारी - 45 पद

10. प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी - 459 पद

11. पुलिस उपाधीक्षक - 14 पद

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।