Hindi Newsकरियर न्यूज़BPSC 71st CCE Prelims Result 2025 to be out soon at bpsc.bihar.gov.in, how to download scorecard when release
BPSC 71st CCE Result 2025: बीपीएससी 71वीं पीटी रिजल्ट का bpsc.bihar.gov.in पर इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

BPSC 71st CCE Result 2025: बीपीएससी 71वीं पीटी रिजल्ट का bpsc.bihar.gov.in पर इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

संक्षेप: BPSC 71st CCE Prelims Result 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से जल्द ही 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी।

Wed, 22 Oct 2025 02:39 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BPSC 71st CCE Prelims Result 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से जल्द ही 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा की शुरुआत दोपहर 12 बजे से हुई थी और दोपहर 2 बजे तक परीक्षा समाप्त हुई थी। परीक्षा 37 जिलों के 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के चरणों से गुजरने के बाद ही उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा। परीक्षा केवल स्क्रीनिंग के लिए होगी। प्रारंभिक परीक्षा के अंकों को अंतिम मेरिट में नहीं जोड़ा जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वित्त सेवा, आपूर्ति सेवा, योजना प्राधिकरण, वाणिज्यिक कर, निबंधन, परिवहन, नगर कार्यपालक अधिकारी, शिक्षा सेवा, जिला समन्वयक जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित पद शामिल हैं।

BPSC 71st CCE Prelims Result 2025: बीपीएससी 71वीं पीटी रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?

जो अभ्यर्थी बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए “Results” सेक्शन में जाना होगा।

3. इसके बाद आपको 71st BPSC Prelims Result 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर बीपीएससी 71वीं पीटी रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।

6. इसके बाद आप बीपीएससी 71वीं पीटी रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।

7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।