Hindi Newsकरियर न्यूज़bpsc 71st cce 2025 admit card release date exam centre details vacancy increased
BPSC 71th Admit Card 2025: करीब है पीटी परीक्षा, कब तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड

BPSC 71th Admit Card 2025: करीब है पीटी परीक्षा, कब तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड

संक्षेप:

BPSC 71th Admit Card 2025: BPSC 71वीं परीक्षा 2025 अब 13 सितंबर को होगी। एडमिट कार्ड सितंबर के पहले हफ्ते में आ सकता है। लाखों अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Sat, 30 Aug 2025 07:55 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BPSC 71th Admit Card 2025: BPSC 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा इसे लेकर लाखों अभ्यर्थियों के मन में उत्सुकता बनी हुई है। आयोग की तरफ से BPSC 71वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब दस दिन पहले ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा सकता है। यानी उम्मीद है कि सितंबर के पहले हफ्ते में अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे किसी भी अफवाह या फर्जी लिंक पर ध्यान न दें और केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर ही भरोसा करें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

BPSC 71th Admit Card 2025: परीक्षा केंद्र की चिंता

एडमिट कार्ड का इंतजार सिर्फ इसलिए नहीं है कि परीक्षा हॉल में एंट्री मिल सके, बल्कि लाखों उम्मीदवारों के मन में यह बेचैनी भी है कि आखिर उनका परीक्षा केंद्र किस जिले में पड़ा है। चूंकि बिहार के अलग-अलग जिलों में परीक्षा का आयोजन होना है, इसलिए सही समय पर परीक्षा केंद्र की जानकारी मिलना बेहद जरूरी है। कई उम्मीदवारों को परीक्षा वाले दिन लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, इसलिए एडमिट कार्ड आने के बाद वे अपने सफर का इंतजाम बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

BPSC 71th Admit Card 2025: रिक्तियों की संख्या में बढ़ोतरी

उम्मीदवारों के लिए एक और राहत भरी खबर यह है कि इस बार रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 1298 कर दी गई है। पहले की तुलना में यह वृद्धि प्रतियोगिता को और ज्यादा सार्थक बना देगी, क्योंकि अधिक रिक्तियों का मतलब है कि ज्यादा उम्मीदवारों को नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।