
BPSC 71st Answer Key : बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स फाइनल आंसर-की व OMR शीट जारी, 5 प्रश्न डिलीट, कटऑफ में कितना फर्क आएगा
बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी bpsc.bihar.gov.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स फाइनल आंसर-की में पांच प्रश्नों को डिलीट किया गया है।
BPSC 71st Prelims Answer Key : बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी bpsc.bihar.gov.in/ पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स फाइनल आंसर-की में पांच प्रश्नों को डिलीट किया गया है। इन्हें मूल्यांकन से बाहर कर दिया गया है। एक्सपर्ट के मुताबिक कटऑफ मार्क्स पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। डिलीट प्रश्न के मार्क्स सबको मिलेंगे, इसलिए कुछेक मार्क्स कटऑफ बढ़ जाएगी।

फाइनल आंसर-की के अलावा अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट भी जारी हुई है। उम्मीदवार दिनांक 31.10.2025 (10:00 बजे से) से 08.11.2025 तक आयोग की वेबसाइट पर स्वयं के Dashboard में Login करके अपनी OMR Sheet (उत्तर पत्रक) डाउनलोड कर सकते हैं।
ओएमआर शीट में किसी भी प्रकार की त्रुटि रहने पर अभ्यर्थी 08.11.2025 तक ईमेल आईडी examcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। दिनांक 08.11.2025 के उपरांत किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही, 08.11.2025 तक ओएमआर डाउनलोड नहीं करने की स्थिति में आयोग द्वारा ओएमआर शीट की फोटो कॉपी बाद में उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
इससे पहले बीपीएससी ने 20 सितंबर को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। 21 सितंबर से 27 सितंबर के बीच आपत्तियां मांगी गई थीं। आपत्तियों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार किए जाने के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई है। बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा की शुरुआत दोपहर 12 बजे से हुई थी और दोपहर 2 बजे तक परीक्षा समाप्त हुई थी। परीक्षा 37 जिलों के 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 4.39 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के माध्यम से कुल 1298 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
अब रिजल्ट जल्द
फाइनल आंसर-की आने के बाद अब बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से जल्द ही 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के चरणों से गुजरने के बाद ही उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा।
वैकेंसी डिटेल्स-
1. वरीय उप समाहर्ता- 100 पद
2. वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी- 79 पद
3. श्रम अधीक्षक- 10 पद
4. अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक- 3 पद
5. ईख पदाधिकारी- 17 पद
6. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी - 502 पद
7. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी - 22 पद
8. प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी- 13 पद
9. राजस्व पदाधिकारी - 45 पद
10. प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी - 459 पद
11. पुलिस उपाधीक्षक - 14 पद





