BOI Recruitment 2026: 779 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई; जानें चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

अगर आप बैंक में नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 779 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन की अंतिम तिथि
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
पदों का विवरण
भर्ती अभियान के तहत कुल 779 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनका विवरण इस प्रकार है—
MMGS-II (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II): 677 पद
MMGS-III (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-III): 61 पद
SMGS-IV (सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-IV): 41 पद
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग (General) के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60% अंक या समकक्ष ग्रेड आवश्यक है, जबकि SC, ST, OBC और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 55% अंक पर्याप्त हैं।
इसके अलावा, CA, CMA (ICWA), CS या CFA जैसी पेशेवर (Professional) योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।
आयु सीमा
MMGS-II: 25 से 32 वर्ष
MMGS-III: 28 से 38 वर्ष
SMGS-IV: 32 से 45 वर्ष
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और/या पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों की संख्या कितनी है।
ऑनलाइन परीक्षा में कुल 125 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 125 अंक निर्धारित होंगे। इसमें अंग्रेजी भाषा से 25 प्रश्न और संबंधित पद के प्रोफेशनल नॉलेज से 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट (2 घंटे) होगी।
परीक्षा का माध्यम और मेरिट लिस्ट
ऑनलाइन परीक्षा में अंग्रेजी भाषा को छोड़कर बाकी सभी प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे। अंग्रेजी भाषा का पेपर केवल क्वालिफाइंग (योग्यता) प्रकृति का होगा। यानी इसमें प्राप्त अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।
सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को अंग्रेजी भाषा और प्रोफेशनल नॉलेज दोनों टेस्ट में कम से कम 35% अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। अंतिम मेरिट लिस्ट केवल प्रोफेशनल नॉलेज टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। यह मेरिट लिस्ट SC, ST, OBC, EWS और General श्रेणियों के लिए अलग-अलग बनाई जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य (General) और अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं SC, ST और PwD श्रेणी के उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
शुल्क का भुगतान मास्टर, वीजा या रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, कैश कार्ड, मोबाइल वॉलेट, QR कोड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती 2026: ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए Recruitment (भर्ती) सेक्शन पर क्लिक करें।
3. इसके बाद Credit Officer Recruitment 2026 के लिंक पर जाएं और Apply Online पर क्लिक करें।
4. यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
6. अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
7. अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
8. सभी जानकारी जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
9. आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


