12वीं बोर्ड परीक्षा के बीच मां की मौत, छात्रा ने 600 में से 600 अंक लाकर किया टॉप
कर्नाटक बोर्ड 12वीं की एक छात्रा ने पूरे 100 फीसदी नंबर हासिल कर स्टेट टॉप किया है। बोर्ड एग्जाम के बीच उनकी मां का निधन हो गया था। इन मुश्किल हालातों के बावजूद छात्रा ने यह अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की।

किसी भी शख्स के लिए मां का जाना उसके जीवन की सबसे बड़ी क्षति होती है। दुर्भाग्य से कर्नाटक की दिशा के ऊपर दुखों का यह पहाड़ तब टूटा जब वह 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे रही थी। लेकिन दिशा ने इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत रखी और वो कारनामा कर दिखाया जिसे सुनकर हर कोई स्तब्ध है। इस लड़की ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 600 में से 600 अंक लाकर पूरे प्रदेश में टॉप कर डाला। मूदाबिद्री के अल्वा पीयू कॉलेज की कॉमर्स की छात्रा दिशा मुश्किल भरे समय के बावजूद सेकेंड पीयूसी (12वीं ) परीक्षाओं में100 फीसदी अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया।
टीओआई की खबर के मुताबिक जिस दिन दिशा की इकोनॉमिक्स की परीक्षा थी, उसी दिन उसकी मां सविता एक दुर्घटना का शिकार हो गई। वह गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गईं। चोटें गंभीर थीं। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस सबसे बड़े सदमे के बावजूद दिशा ने अपने बाकी बचे हिंदी और अकाउंटेंसी के पेपर पूरे किए और साथ ही अंतिम संस्कार की रस्मों में भी हिस्सा लिया।
बहन, शिक्षकों और कॉलेज से मिला सहयोग
परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि कुछ रिश्तेदारों ने तो दिशा को यह सलाह भी दी थी कि जब उसकी मां अस्पताल में थीं, तब वह परीक्षा में शामिल न हो। दिशा ने बताया, 'माँ को खोने के बाद अपने बाकी पेपर पूरे करना मेरे लिए बेहद मुश्किल था। मेरी बहन, शिक्षकों और कॉलेज से मिले सहयोग ने मुझे आगे बढ़ने की हिम्मत दी।'
दिशा जब एग्जाम को लेकर चिंतित थी, तो उस दौरान मां ने एक महत्वपूर्ण बात कही थी। दिशा उस बात को दोहराते हुए कहती हैं कि उनकी मां ने कहा था कि “तुमने मेहनत की है, भगवान हैं… जिसके माथे पर लिखा होता है, उसे मिलता ही है। डरो मत।” दिशा कहती हैं कि मां की कही हुई ये बात याद करते हुए उन्होंने एग्जाम दिए। हालांकि वह कहती हैं कि एग्जाम के समय उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। साथ ही वह जोड़ती हैं कि “मुझे यह उपलब्धि अपनी मां के लिए हासिल करनी ही थी, चाहे उनके लिए ही क्यों न हो।”
साथ खड़े थे कॉलेज के लेक्चरर्स
उसकी छोटी बहन दीक्षा, जो 10वीं कक्षा की छात्रा है, ने बताया कि दिशा अपनी मां की मृत्यु से बुरी तरह टूट गई थी, लेकिन उसने यह पक्का इरादा कर लिया था कि वह कोई भी परीक्षा नहीं छोड़ेगी। अल्वा कॉलेज के चेयरमैन एम. मोहन अल्वा और दिशा की क्लास एडवाइजर वीना एग्नेस डिसूजा ने बताया कि इस पूरे मुश्किल दौर में कॉलेज के लेक्चरर्स भी दिशा के साथ खड़े रहे।
दिशा ने बताया कि अपनी मां के सपने को साकार करते हुए वह सीए बनना चाहती हैं और वर्तमान में सीए फाउंडेशन परीक्षा की तैयारी कर रही है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


