बिहार के विश्वविद्यालयों में नया सेशन आज से, पहली बार लागू हुआ यूनिफॉर्म एकेडमिक कैलेंडर
वैसे, कुछ विश्वविद्यालयों में मेधा सूची का निर्धारण और नामांकन में देरी के कारण यूनफॉर्म एकेडमिक कैलेंडर अगले दो-तीन दिनों में प्रारंभ हो पाएगा। इन विश्वविद्यालयों में 30 जून के निर्धारित अवधि में नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी है।

बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में बुधवार से नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो गया। इसके साथ ही पहली बार बिहार के परंपरागत विश्वविद्यालयों में एकसमान (यूनिफार्म) एकेडमिक कैलेंडर भी लागू हो गया। बुधवार 1 जुलाई से पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की कक्षा आरंभ हो गई। जबकि, सम संख्या दो, चार, छह और आठवें सत्र के विद्यार्थियों की पढ़ाई 4 जनवरी से शुरू होगी।
डिग्रियों के लिए नहीं करना पडे़गा इंतजार
राज्यपाल सह कुलाधिपति सय्यद अता हसनैन की ओर से यह शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया है। इसके मुताबिक स्नातक (यूजी) की कक्षाओं के आठ सेमेस्टर को दो श्रेणियों (सम और विषम) में बांटकर नामांकन, पढ़ाई, परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की तय तिथियों का पालन करना सभी विश्वविद्यालयों के लिए अनिवार्य हो गया है। यूनिफार्म शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने से बिहार के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र पटरी पर लौटेंगे और विद्यार्थियों को अपनी डिग्रियों के लिए इंतजार नहीं करना होगा।
कुछ विद्यालयों में देरी से शुरू होगा एकेडमिक कैलेंडर
वैसे, कुछ विश्वविद्यालयों में मेधा सूची का निर्धारण और नामांकन में देरी के कारण यूनफॉर्म एकेडमिक कैलेंडर अगले दो-तीन दिनों में प्रारंभ हो पाएगा। इन विश्वविद्यालयों में 30 जून के निर्धारित अवधि में नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी है। लोकभवन ने अपरिहार्य परिस्थिति में निर्धारित शेड्यूल में एक सप्ताह की छूट प्रदान की है। माना जा रहा है कि इसके पहले सभी विश्वविद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
गौरतलब है कि लोकभवन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों में एकरूपता लाने के उद्देश्य से सभी विश्वविद्यालयों के लिए यूनिफॉर्म कैलेंडर जारी करने का निर्णय 30 मई को लिया था। इसके तहत नया शैक्षणिक सत्र एक जुलाई से शुरू करने के लिए विश्वविद्यालयों को महीने भर का समय भी मिल गया था। इसके बाद लोकभवन ने पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के लिए एक कैलेंडर जबकि, दूसरे, चौथे, छठे और आठवें के लिए अलग कैलेंडर जारी किया।
1 जुलाई से दिसंबर तक (विषम सेमेस्टर)
नामांकन व रजिस्ट्रेशन शुरू- 1 मई
रजिस्ट्रेशन पूरा-30 जून
कक्षाएं शुरू- 1 जुलाई
मिड सेमेस्टर परीक्षा- 11–16 सितंबर
क्लास समाप्त/एडमिट कार्ड- 20 नवंबर
प्रैक्टिकल एग्जाम- 20–26- नवंबर
सेमेस्टर अंतिम परीक्षा- 27 नवंबर–16 दिसंबर
परिणाम- 10 जनवरी
जनवरी से जून तक सम सेमेस्टर
नामांकन प्रक्रिया- 04 से 09 जनवरी
पढ़ाई प्रारंभ- 04 जनवरी
मध्य सेमेस्टर परीक्षा- 15 से 20 मार्च
क्लास खत्म- 30 अप्रैल
एडमिट कार्ड - 30 अप्रैल
प्रैक्टिकल एग्जाम- 01 से 06 मई
सैद्धांतिक परीक्षा- 06 से 24 मई
परिणाम- 20 जून
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


