काम की बात:: चार विश्वविद्यालयों में ट्रेनिंग वाला ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स लागू, UGC नियमों से होगी अप्रेंटिसशिप
पटना विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय और बीआरए बिहार विश्वविद्यालयों में डर ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) को हरी झंडी दे दी है।

उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा स्नातक के साथ ही मुख्य विषय में विशेषज्ञता भी हासिल करेंगे। इसके तहत बिहार के विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा को रोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इसमें विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिलेगा। लोकभवन ने इसके लिए अंडर ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) को हरी झंडी दे दी है। प्रारंभ में इस शैक्षणिक प्रोग्राम को राज्य के चार विश्वविद्यालयों में लागू किया जा रहा है। यह व्यवस्था नए सत्र 2026 से ही प्रभावी होगा। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग आधारित अनुभव उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सके। भविष्य में अन्य विश्वविद्यालयों में भी इसे लागू किया जाएगा।
ये हैं चार यूनिवर्सिटी जहां हुआ लागू
राज्यपाल सह कुलाधिपति सय्यद अता हसनैन द्वारा चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम की स्वीकृति के बाद कॉलेज छात्रों के लिए नया रास्ता खुल गया है। इसके तहत विद्यार्थी स्नातक करने के साथ ही मुख्य विषय में विशेषज्ञता हासिल करेंगे। इसमें विद्यार्थी पढ़ाई के साथ एप्रेटिंसशिप करेंगे। जिन चार विश्वविद्यालयों में इसे लागू किया जा रहा है, उनमें पटना विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय और बीआरए बिहार विश्वविद्यालय शामिल हैं।
पढ़ाई के साथ मिलेगा अप्रेंटिसशिप का लाभ
इन कोर्सों की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि विद्यार्थियों को डिग्री के साथ इंडस्ट्री में काम करने का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा। विश्वविद्यालयों और उद्योगों के बीच त्रिपक्षीय एमओयू के आधार पर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इससे छात्रों की स्किल डेवलप होगी और उन्हें नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि सभी पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम गाइडलाइन के अनुरूप संचालित किए जाएंगे।
नई शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा को अधिक व्यावहारिक और रोजगारपरक बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
सात पाठ्यक्रमों पर लगी मुहर
लोकभवन ने इस तरह के सात पाठ्यक्रमों पर मुहर लगायी है। राज्यपाल के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने अधिसूचना जारी की है। इन सात पाठ्यक्रमों में बैंकिंग वित्तीय सेवाएं और बीमा (बीएफएसआई) में मुख्य विषय के साथ वाणिज्य स्नातक (बीकॉम), खुदरा संचालन में मुख्य विषय के साथ वाणिज्य स्नातक (बीकाम), ई-कामर्स संचालन में विशेषज्ञता के साथ वाणिज्य स्नातक (बीकॉम), मानव संसाधन संचालन में मुख्य विषय के साथ वाणिज्य स्नातक (बीकॉम), विषयवस्तु एवं रचनात्मक लेखन में मुख्य विषय के साथ कला स्नातक (बीए), स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन में मुख्य विषय के साथ स्नातक विज्ञान (बीएससी) एवं डिजिटल इलेक्ट्रानिक्स में मुख्य विषय के साथ स्नातक विज्ञान (बीएससी) शामिल है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


