
PM-JANMAN Mission: बिहार में आदिवासियों के लिए बड़ी पहल, 6 जिलों में बनेंगे 15 आधुनिक छात्रावास
PM-JANMAN Mission: बिहार राज्य के छह जिलों में आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए 15 आवासीय छात्रावास बनेंगे। पीएम जनमन योजना के तहत कैमूर, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर और पूर्णिया जिले में छात्रावासों का निर्माण होगा।
PM-JANMAN Mission: बिहार राज्य के छह जिलों में आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए 15 आवासीय छात्रावास बनेंगे। पीएम जनमन योजना के तहत कैमूर, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर और पूर्णिया जिले में छात्रावासों का निर्माण होगा।
इन छात्रावासों में सात जनजातीय समूह के 15 से 18 आयुवर्ग के छात्र-छात्राओं को रहने और खाने की सुविधा होगी। इस योजना को लेकर शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। इस पर जल्द ही लोकवित्त समिति से मंजूरी ली जाएगी। लोकवित्त के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी दिला कर निर्माण शुरू हो जाएगा।
माना जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्माण कार्य शुरू होगा। छात्रावास के लिए संबंधित जिला प्रशासन जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराएगा। प्रत्येक छात्रावास के निर्माण पर लगभग तीन करोड़ खर्च होंगे। इन छात्रावासों में असुर, विरहोर, विरजिया, हिलखारिया, मालपहाड़िया, सौर्यापहाड़िया, महेंद्र पहाड़िया और सवर जनजाति के छात्र-छात्रा रहकर पढ़ाई करेंगे।
आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए पीएम-जनमन योजना
आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए केंद्र प्रायोजित योजना पीएम- जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान) है। इस योजना को पूरा करने में केंद्र सरकार 60 प्रतिशत, जबकि राज्य सरकार को 40 प्रतिशत राशि खर्च करनी है। इस महत्वाकांक्षी योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के समग्र विकास के लिए शुरू की गई है। इसका लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, स्वच्छता, बिजली और कौशल विकास जैसी बुनियादी सुविधाओं और सरकार योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस योजना से दूरदराज के आदिवासी समुदायों को मुख्यधारा में जोड़ने में मदद मिलेगी।

लेखक के बारे में
Prachiदिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।
और पढ़ें



