Hindi Newsकरियर न्यूज़Bihar Technical Service Commission Patna recruitment jobs medical officer posts
जनरल मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

जनरल मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

संक्षेप:

  • बिहार तकनीकी सेवा आयोग, पटना ने स्वास्थ्य विभाग में 1475 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां सामान्य चिकित्सा अधिकारी और दंत चिकित्सक के पदों पर की जाएंगी।

Apr 07, 2025 09:10 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बिहार तकनीकी सेवा आयोग, पटना ने स्वास्थ्य विभाग में 1475 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां सामान्य चिकित्सा अधिकारी और दंत चिकित्सक के पदों पर की जाएंगी। हर तरह के आरक्षण का लाभ बिहार के निवासियों को मिलेगा और अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सामान्य चिकित्सा अधिकारी, पद : 667

(वर्गों के रिक्त पदों की संख्या)

●अनारक्षित वर्ग पद : 234

●आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पद : 61

●अनुसूचित जाति वर्ग पद : 231

●अनुसूचित जनजाति वर्ग पद : 00

●अत्यंत पिछड़ा वर्ग पद : 111

●पिछड़ा वर्ग पद : 30

योग्यता : एमबीबीएस की डिग्री हो। बिहार एवं उड़ीसा मेडिकल एक्ट 1916 के अंतर्गत स्थायी रूप से पंजीकृत हो। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त अस्पताल/संस्थान में 12 माह का इंटर्नशिप प्रशिक्षण अनिवार्य से पूरा किया हो।

दंत चिकित्सक, पद : 808

(वर्गों के अनुसार पदों की संख्या)

●अनारक्षित वर्ग, पद : 315

●आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पद : 79

●अनुसूचित जाति वर्ग, पद : 135

●अनुसूचित जनजाति वर्ग, पद : 09

●अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पद : 145

● पिछड़ा वर्ग, पद : 101

● पिछड़े वर्ग की महिला, पद : 24

योग्यता : बीडीएस की डिग्री हो। बिहार एवं उड़ीसा मेडिकल एक्ट 1916 के अंतर्गत स्थायी रूप से पंजीकृत हो। मान्यता प्राप्त अस्पताल/संस्थान में 12 माह का इंटर्नशिप प्रशिक्षण अनिवार्य से पूरा किया हो।

वेतनमान (उपरोक्त दोनों पदों के लिए) : 9,300 से 34,800 रुपये। (ग्रेड पे-5400 रुपये)

आयु सीमा (उपरोक्त दोनों पद) : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अगस्त 2024 को आधार मानकर होगी। अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया : कंप्यूटर आधारित परीक्षा और कार्यानुभव के आधार पर चयन किया जाएगा।

परीक्षा का प्रारूप

● कंप्यूटर आधारित परीक्षा 400 अंक की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

● प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी।

आवेदन शुल्क- 600 रुपये। बिहार राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग और महिलाओं के लिए 150 रुपये शुल्क देय होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● सबसे पहले बिहार तकनीकी सेवा की वेबसाइट (https://btsc.bihar.gov.in) पर जाएं। होमपेज पर 'रिक्रूटमेंट' सेक्शन पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर Advertisement for Regular Appointment to the post of General Medical Officer और Advertisement for Regular Appointment to the post of Dentist नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उससे संबंधित नोटिफिकेशन के आगे दिए गए 'एडवर्टाइजमेंट' लिंक पर क्लिक करें।

● अगले पेज पर नोटिफिकेशन का पीडीएफ खुल जाएगा। आवेदन करने से पहले इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

● आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं। 'एडवर्टाइजमेंट' के साथ ही दिए गए 'अप्लाई' लिंक पर क्लिक करें।

● नये पेज पर आवेदन करने से संबंधित जरूरी निर्देश दिए गए हैं। इसे अच्छी तरह पढ़ लें। अब उसी पेज पर स्क्रॉल करते हुए नीचे आएं और 'टू रजिस्टर' लिंक पर क्लिक कर करें।

● अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गई जानकारियों को भरकर 'जनरेट ओटीपी' पर क्लिक करें।

● अब सबसे नीचे 'आई एग्री' के बॉक्स में टिक लगाकर कैप्चा भरें और 'रिवेरीफाई' पर क्लिक करें। इससे ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।

● पिछले पेज पर वापस आएं और 'Already Registered? To Login' पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें।

● नये पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी जानकारियां भरें। कार्यानुभव प्राप्त उम्मीदवारों के लिए विज्ञापन के नीचे अनुभव प्रमाण पत्र भरने का प्रारूप दिया गया है।

● निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। अब भरे हुए आवेदन पत्र की जांचकर सब्मिट कर दें। अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर रख लें।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 08 अप्रैल 2025

ये भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा पर लगा एआई का पहरा
Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

संक्षिप्त विवरण


योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।