Student Credit Card Scheme: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में छात्रों को नहीं मिल रहा पैसा, एडमिशन अटका
Bihar Student Credit Card Scheme: बिहार की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तकनीकी और प्रशासनिक खामियों के कारण पूरी तरह सुस्त पड़ गई है। राज्य के 51,156 आवेदकों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Bihar Student Credit Card Scheme: पैसों की कमी से पढ़ाई न रुके, इस वादे पर भरोसा कर उच्च शिक्षा का सपना देखने वाले बिहार के हजारों होनहार छात्र आज एक बड़े संकट में हैं। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तकनीकी और प्रशासनिक खामियों के कारण पूरी तरह सुस्त पड़ गई है।
यह समस्या उन छात्रों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गई है, जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन किया था। समय पर राशि का भुगतान नहीं होने से संस्थानों द्वारा छात्रों पर फीस का दबाव बढ़ाया जा रहा है, जिससे उनका नामांकन रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है।
अकेले भागलपुर जिले में 150 से अधिक छात्र
अकेले भागलपुर जिले में 150 से अधिक ऐसे छात्र हैं, जिनकी स्वीकृत राशि का भुगतान महीनों से अटका हुआ है। वहीं, अगर पूरे सूबे की बात करें, तो राज्य भर के 51,156 आवेदकों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। तकनीकी कारणों से फिलहाल पोर्टल पर नया आवेदन भी जमा नहीं हो रहा है, जिससे नए सत्र के छात्र डीआरसीसी (DRCC) कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। छात्र और अभिभावक अब सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि इस तकनीकी खराबी को दूर कर तुरंत राशि जारी की जाए, ताकि 51 हजार युवाओं का साल बर्बाद न हो।
क्या है बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना?
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत 2 अक्टूबर 2016 को राज्य सरकार द्वारा की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों के उन बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद देना है, जिन्होंने 12वीं कक्षा पास कर ली है। इस योजना के तहत सरकार छात्रों को पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन मुहैया कराती है, ताकि पैसे की कमी किसी छात्र की तरक्की में बाधा न बने।
'ब्याज-मुक्त लोन'
इस योजना के तहत दिया जाने वाला एजुकेशन लोन पूरी तरह से ब्याज-मुक्त है। यानी आपको जितनी राशि लोन में मिलेगी, वापस करते समय आपको उतनी ही राशि लौटानी है। कोई अतिरिक्त ब्याज का बोझ आप पर नहीं होगा।
कितना लोन मिल सकता है और कैसे चुकाना है?
इस योजना के तहत आप उच्च शिक्षा के लिए अधिकतम 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने लोन चुकाने की शर्तों को भी बहुत आसान बना दिया है। 2 लाख रुपये तक के लोन को आप 84 मासिक किस्तों (7 साल) में चुका सकते हैं। 2 लाख रुपये से अधिक की राशि के लिए आपको 120 मासिक किस्तों (10 साल) तक का समय मिल सकता है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


