Hindi Newsकरियर न्यूज़Bihar STET Result date out : bihar bseb stet result kab aayega bsebstet org bseb download score card
Bihar STET Result date OUT: एसटीईटी रिजल्ट डेट का ऐलान, बिहार बोर्ड अध्यक्ष ने की घोषणा

Bihar STET Result date OUT: एसटीईटी रिजल्ट डेट का ऐलान, बिहार बोर्ड अध्यक्ष ने की घोषणा

संक्षेप:

Bihar STET Result date : बिहार एसटीईटी यानी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 का रिजल्ट सोमवार 5 जनवरी 2026 को जारी करेगा। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह जानकारी दी।

Jan 03, 2026 04:14 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar STET Result date : बिहार एसटीईटी यानी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 का रिजल्ट सोमवार 5 जनवरी 2026 को जारी करेगा। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह जानकारी दी। अभ्यर्थी bsebstet.org पर जाकर अपने यूजर आईडी व पासवर्ड की मदद से रिजल्ट व स्कोर कार्ड चेक कर सकेंगे। प्रोविजनल आंसर-की जारी की जा चुकी है, जिस पर 27 नवंबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था। बिहार एसटीईटी परीक्षा में पास होने के लिए निर्धारित कटऑफ प्राप्त करना जरूरी है। क्वालिफाइंग अंक कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग हैं। सामान्य वर्ग के लिए 50 फीसदी मार्क्स हासिल करना अनिवार्य है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उल्लेखनीय है कि बिहार एसटेट 2025 की परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें दो पेपर शामिल थे, पेपर 1 सेकेंडरी स्तर के शिक्षकों के लिए और पेपर 2 सीनियर सेकेंडरी स्तर के शिक्षकों के लिए।

एसटीईटी रिजल्ट ऐसे चेक करें

- सबसे पहले bsebstet.org पर जाएं

- STET Result लिंक पर क्लिक करें।

- यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।

- लिंक पर क्लिक कर उसे डाउनलोड कर लें। इसका प्रिंट आउट भी ले लें।

एसटीईटी पेपर 1 (माध्यमिक) इन विषयों के लिए हुई

पेपर-1 में हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बंगला, मैथिली, अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, शारिरिक शिक्षा, संगित, ललित कला, नृत्य विषय शामिल हैं।

एसटीईटी पेपर 2 (उच्च माध्यमिक) इन विषयों के लिए

पेपर-2 में उच्च माध्यमिक में हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, मगही, अरबी, फारसी, बंग्ला, मैथिली, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी विज्ञान, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि और संगीत विषय शामिल हैं।

एसटीईटी पासिंग मार्क्स

सामान्य - 50 फीसदी

पिछड़ा वर्ग - 45.5 फीसदी

अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 42.5 फीसदी

एससी, एसटी - 40 फीसदी

दिव्यांग - 40 फीसदी

महिला - 40 फीसदी

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।