Bihar STET Result date : बिहार एसटीईटी रिजल्ट bsebstet.org पर इस दिन होगा जारी, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड

Jan 03, 2026 04:03 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Bihar STET Result : बिहार बोर्ड 5 जनवरी को एसटीईटी यानी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। अभ्यर्थी bsebstet.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी व पासवर्ड की मदद से रिजल्ट व स्कोर कार्ड चेक कर सकेंगे।

Bihar STET Result date :  बिहार एसटीईटी रिजल्ट bsebstet.org पर इस दिन होगा जारी, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड

Bihar STET Result : बिहार बोर्ड 5 जनवरी 2026 को एसटीईटी यानी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। अभ्यर्थी bsebstet.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी व पासवर्ड की मदद से रिजल्ट व स्कोर कार्ड चेक कर सकेंगे। प्रोविजनल आंसर-की जारी की जा चुकी है, जिस पर 27 नवंबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था। बिहार एसटीईटी परीक्षा में पास होने के लिए निर्धारित कटऑफ प्राप्त करना जरूरी है। क्वालिफाइंग अंक कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग हैं। सामान्य वर्ग के लिए 50 फीसदी मार्क्स हासिल करना अनिवार्य है।

उल्लेखनीय है कि बिहार एसटेट 2025 की परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें दो पेपर शामिल थे, पेपर 1 सेकेंडरी स्तर के शिक्षकों के लिए और पेपर 2 सीनियर सेकेंडरी स्तर के शिक्षकों के लिए।

एसटीईटी रिजल्ट ऐसे चेक करें

- सबसे पहले bsebstet.org पर जाएं

- STET Result लिंक पर क्लिक करें।

- यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।

- लिंक पर क्लिक कर उसे डाउनलोड कर लें। इसका प्रिंट आउट भी ले लें।

एसटीईटी पेपर 1 (माध्यमिक) इन विषयों के लिए हुई

पेपर-1 में हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बंगला, मैथिली, अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, शारिरिक शिक्षा, संगित, ललित कला, नृत्य विषय शामिल हैं।

एसटीईटी पेपर 2 (उच्च माध्यमिक) इन विषयों के लिए

पेपर-2 में उच्च माध्यमिक में हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, मगही, अरबी, फारसी, बंग्ला, मैथिली, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी विज्ञान, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि और संगीत विषय शामिल हैं।

एसटीईटी पासिंग मार्क्स

सामान्य - 50 फीसदी

पिछड़ा वर्ग - 45.5 फीसदी

अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 42.5 फीसदी

एससी, एसटी - 40 फीसदी

दिव्यांग - 40 फीसदी

महिला - 40 फीसदी

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;