
Bihar STET Answer Key Download Link : बिहार एसटीईटी आंसर-की bsebstet.org पर जारी, डाउनलोड लिंक
Bihar STET Answer Key Download Link : बिहार बोर्ड ने एसटीईटी आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी bsebstet.org पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar STET Answer Key Download Link : बिहार बोर्ड ने एसटीईटी यानी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी bsebstet.org पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की 27 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी व पासवर्ड से रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। अगर आंसर-की में किसी उत्तर को लेकर आपत्ति है तो bsebstet.org पर ही ऑनलाइन मोड से ऑब्जेक्शन दर्ज करवा सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि बिहार एसटेट 2025 की परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें दो पेपर शामिल थे, पेपर 1 सेकेंडरी स्तर के शिक्षकों के लिए और पेपर 2 सीनियर सेकेंडरी स्तर के शिक्षकों के लिए।
एसटीईटी आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले bsebstet.org पर जाएं
- STET Answerk Key लिंक पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
- लिंक पर क्लिक कर उसे डाउनलोड कर लें। इसका प्रिंट आउट भी ले लें।
एसटीईटी पेपर 1 (माध्यमिक) इन विषयों के लिए हुई
पेपर-1 में हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बंगला, मैथिली, अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, शारिरिक शिक्षा, संगित, ललित कला, नृत्य विषय शामिल हैं।
एसटीईटी पेपर 2 (उच्च माध्यमिक) इन विषयों के लिए
पेपर-2 में उच्च माध्यमिक में हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, मगही, अरबी, फारसी, बंग्ला, मैथिली, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी विज्ञान, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि और संगीत विषय शामिल हैं।
एसटीईटी पासिंग मार्क्स
सामान्य - 50 फीसदी
पिछड़ा वर्ग - 45.5 फीसदी
अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 42.5 फीसदी
एससी, एसटी - 40 फीसदी
दिव्यांग - 40 फीसदी
महिला - 40 फीसदी
Bihar STET Answer Key Direct Link
ध्यान रहे आपत्ति भेजने की प्रक्रिया 24 से 27 नवंबर के बीच ही स्वीकार की जाएगी और इसके बाद भेजे गए अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा।
बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों में यह भी कहा गया है कि उम्मीदवार आंसर की को देखने के बाद ही आपत्तियां दर्ज करें और केवल वही प्रश्न चुनें जहां त्रुटि पूरी तरह स्पष्ट हो। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आखिरी दिन का इंतज़ार न करते हुए शुरुआती दिनों में ही पोर्टल का उपयोग करें ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।





