Bihar STET 2026: बिहार STET 2026 के लिए 17 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन; जानें परीक्षा पैटर्न और पासिंग मार्क्स

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 17 अगस्त 2026 से बिहार एसटीईटी (STET) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी bsebstet.org पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

Bihar STET Exam Date 2026
बिहार एसटीईटी 2026

Bihar STET Exam Date 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों और छात्रों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2026 (Bihar STET 2026) आयोजित करने का फैसला किया है।

इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रही है। बिहार STET 2026 परीक्षा का पूरा शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। अगर आप माध्यमिक (कक्षा 9वीं-10वीं) या उच्च माध्यमिक (कक्षा 11वीं-12वीं) विद्यालयों में शिक्षक बनना चाहते हैं, तो यह परीक्षा आपके लिए पहली और सबसे अनिवार्य सीढ़ी है।

जानिए परीक्षा पैटर्न और समय अवधि

बिहार एसटीईटी 2026 का आयोजन पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में किया जाएगा। इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।

परीक्षा के दो पेपर्स: यह परीक्षा दो भागों में विभाजित होगी। पेपर-1 का आयोजन कक्षा 9वीं और 10वीं के शिक्षकों के लिए होगा, जबकि पेपर-2 का आयोजन कक्षा 11वीं और 12वीं के शिक्षकों के लिए किया जाएगा।

अंक और समय: परीक्षा के लिए कुल 150 मिनट (ढाई घंटे) का समय निर्धारित किया गया है। पूरा प्रश्न पत्र कुल 150 अंकों का होगा। इसमें से 100 अंक अभ्यर्थी के संबंधित मुख्य विषय से होंगे, जबकि 50 अंक टीचिंग आर्ट्स और अन्य योग्यताओं से जुड़े होंगे।

किस श्रेणी को चाहिए कितने न्यूनतम पासिंग मार्क्स?

बिहार बोर्ड ने एसटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए श्रेणीवार न्यूनतम अर्हता तय की है:

सामान्य वर्ग (General): 50% अंक

पिछड़ा वर्ग (OBC): 45.50% अंक

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 42.50% अंक

अनुसूचित जाति / जनजाति (SC/ST): 40% अंक

दिव्यांग (PWD) और सभी महिला उम्मीदवार: 40% अंक

आवेदन कैसे और कहां करें?

आवेदन की विंडो खुलने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं:

  1. सबसे पहले बिहार बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल bsebstet.org पर जाएं। होमपेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन ('Register') के विकल्प पर क्लिक करें।
  2. अपनी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  3. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर यूजर आईडी व पासवर्ड प्राप्त होगा।
  4. प्राप्त क्रेडेंशियल के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें तथा पासपोर्ट साइज फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें।
  6. फॉर्म को ध्यान से चेक करने के बाद फाइनल सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें और अपनी तैयारी में जुट जाएं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिहार STET 2026 के लिए 17 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानें परीक्षा पैटर्न