बिहार स्नातक प्रोत्साहन योजना : डेढ़ लाख छात्राओं को 50-50 हजार रुपए एक माह में

Jan 17, 2026 02:06 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में स्नातक उत्तीर्ण डेढ़ लाख छात्राओं को 50-50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि एक माह के अंदर मिल जाएगी। ये छात्राएं पिछले डेढ़ साल से प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रही हैं।

बिहार स्नातक प्रोत्साहन योजना : डेढ़ लाख छात्राओं को 50-50 हजार रुपए एक माह में

बिहार में स्नातक उत्तीर्ण डेढ़ लाख छात्राओं को 50-50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि एक माह के अंदर मिल जाएगी। ये छात्राएं पिछले डेढ़ साल से प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रही हैं। शिक्षा विभाग की मांग पर वित्त विभाग ने इस मद में 750 करोड़ रुपए देने की स्वीकृति दी है। वित्त विभाग से राशि जारी होते ही छात्राओं के आधार जुड़े बैंक खाता में प्रोत्साहन राशि चली जाएगी।

शिक्षा विभाग ने चार माह पहले ही राशि मांगी थी। इसके साथ ही छात्राओं के सर्टिफिकेट जल्द जांच करने के लिए विश्वविद्यालयों को पत्र भी भेजा था। विश्वविद्यालयों ने ज्यादातर छात्राओं के सर्टिफिकेट की जांच पूरी कर ली है। हालांकि, इस योजना के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों से स्नातक उत्तीर्ण 5 लाख 78 हजार छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से एक लाख 98 हजार स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के खाते में प्रोत्साहन राशि सितंबर अंत तक भेजी गई थी। शेष बचे 3 लाख 80 हजार छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जानी है। लेकिन वित्त विभाग से 750 करोड़ की राशि ही स्वीकृत होने के कारण इसमें से डेढ़ लाख छात्राओं को ही राशि का भुगतान हो सकेगा। सर्टिफिकेट जांच में उत्तीर्णता सत्यापित होने वाली छात्राओं को ही राशि मिलेगी।

शेष लगभग दो लाख को राशि मिलने में हो सकती है देरी

इस योजना के तहत आवेदन करने वाली छात्राओं में से लगभग दो लाख छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मिलने में देर हो सकती है। आगामी बजट के दौरान इस मद में राशि आवंटन के बाद ही फिर इन्हें राशि मिल सकेगी। इस प्रक्रिया में देरी होगी।

2018 में शुरू हुई थी योजना

स्नातक प्रोत्साहन योजना अप्रैल 2018 से शुरू हुई थी। तब स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 25-25 हजार रुपए की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाती थी। एक अप्रैल 2021 से प्रोत्साहन राशि बढ़ा कर 50 हजार रुपए कर दी गई है। अब तक साढ़े पांच लाख से अधिक स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मिली है।

आधार के कारण पहले ही देर हो चुकी है

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआईई) से छात्राओं के आधार जांच की अनुमति मिलने में देरी हुई थी। इसके लिए गजट प्रकाशन से लेकर प्रक्रिया पूरी करने में छह माह से अधिक समय लग गया। इसके बाद फिर लगभग डेढ़ माह से चुनाव आचार संहिता के कारण मामला अटका रहा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।