BSEB Sakshamta Pariksha Result 2025: बिहार सक्षमता परीक्षा 4 का रिजल्ट जारी, 14936 में से 4932 शिक्षक सफल

Dec 20, 2025 07:15 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BSEB Sakshamta Pariksha Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सक्षमता परीक्षा 2025 (चतुर्थ) का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें कुल सफलता दर 33.02 प्रतिशत रही। इस परीक्षा में कुल 4932 शिक्षक सफल रहे हैं।

BSEB Sakshamta Pariksha Result 2025: बिहार सक्षमता परीक्षा 4 का रिजल्ट जारी, 14936 में से 4932 शिक्षक सफल

bihar sakshamta pariksha 4 result out : बिहार में स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा 2025 (चतुर्थ चरण) का परिणाम आखिरकार जारी कर दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने 20 दिसंबर 2025 को परीक्षा परिणाम की औपचारिक घोषणा की। इस नतीजे ने जहां कई शिक्षकों के चेहरे पर खुशी लाई, वहीं बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के लिए यह परिणाम निराशाजनक भी रहा।

इस परीक्षा में कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 तक के शिक्षकों ने हिस्सा लिया था। कुल 14936 शिक्षक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 4,932 शिक्षक ही सफल हो सके। इस तरह कुल सफलता दर 33.02 प्रतिशत रही।

bihar sakshamta pariksha 4 result out : कक्षा वार परिणाम की स्थिति

  • कक्षा 1 से 5 वर्ग में 13726 शिक्षक परीक्षा में बैठे, जिनमें से 4182 शिक्षक सफल घोषित किए गए।
  • कक्षा 6 से 8 में 387 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 266 शिक्षक पास हुए।
  • कक्षा 9 से 10 वर्ग में 592 शिक्षक परीक्षा में शामिल हुए और 354 सफल रहे।
  • कक्षा 11 से 12 में 231 शिक्षक परीक्षा में बैठे, जिनमें से 130 शिक्षक ही उत्तीर्ण हो सके।

bihar sakshamta pariksha 4 result out : महिला-पुरुष अभ्यर्थियों का हाल

इस परीक्षा में 8,501 महिला शिक्षक और 6,435 पुरुष शिक्षक शामिल हुए थे। परिणाम में 2,725 महिला और 2,207 पुरुष शिक्षक सफल घोषित किए गए।

bihar sakshamta pariksha 4 result out : न्यूनतम प्रतिशत अंक क्या

यह परीक्षा पटना स्थित ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट रखी गई थी। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34 प्रतिशत और अनुसूचित जाति जनजाति, महिला व दिव्यांग वर्ग के लिए 32 प्रतिशत कटऑफ तय था।

bihar sakshamta pariksha 4 result out : आगे क्या होगा

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम अस्थायी है। सफल शिक्षकों की काउंसलिंग शिक्षा विभाग द्वारा अलग से कराई जाएगी, जिसकी सूचना संबंधित अभ्यर्थियों को दी जाएगी।

bihar sakshamta pariksha 4 result out : सक्षमता परीक्षाओं का अब तक का रिकॉर्ड

अब तक चार चरणों की सक्षमता परीक्षाओं में कुल 2 लाख 66 हजार से अधिक शिक्षक सफल हो चुके हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर यह परीक्षा स्थानीय निकाय शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए कराई जा रही है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;