Hindi Newsकरियर न्यूज़bihar police constable pet schedule 2025 released 19838 vacancies csbc physical test updates recruitment news
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का PET शेड्यूल जारी, जानिए कब से शुरू होगी शारीरिक परीक्षा

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का PET शेड्यूल जारी, जानिए कब से शुरू होगी शारीरिक परीक्षा

संक्षेप:

bihar police constable pet schedule 2025 : CSBC ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया। 19,838 पदों के लिए PET 15 दिसंबर से शुरू होगा।

Nov 18, 2025 04:16 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

bihar police constable pet schedule 2025 : बिहार में पुलिस भर्ती का सबसे बड़ा चरण आखिरकार आगे बढ़ने जा रहा है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में सिपाही के 19,838 पदों के लिए आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद अब PET की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से पटना के शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल), गर्दनीबाग में शुरू होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस महत्वपूर्ण सूचना के साथ हजारों अभ्यर्थियों में नई उम्मीद की लहर दौड़ गई है। PET के लिए तिथि, स्थान और प्रवेश पत्र से जुड़ी सभी जानकारी 25 नवंबर से पार्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। पार्षद ने साफ कहा है कि एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा।

25847 पदों की अटकी बहाली अब ट्रैक पर

बताया गया है कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग और CSBC की कुल 25,847 रिक्तियों पर चुनाव के कारण रुकी बहालियों को अब तेज़ी से पूरा किया जाएगा। इनमें सबसे बड़ी संख्या 19,838 सिपाही पदों की है। इनके अलावा:

  • कक्षपाल: 2417 पद
  • मद्य निषेध सिपाही: 1603 पद
  • चलंत दस्ता सिपाही: 108 पद
  • परिवहन विभाग में प्रवर्तन अवर निरीक्षक: 33 पद
  • कारा एवं सुधार निरीक्षणालय में सहायक जेल अधीक्षक (भूतपूर्व सैनिक): 25 पद
  • वनों के क्षेत्र पदाधिकारी (रेंज ऑफिसर): 24 पद

इन सभी पदों की भर्ती विभिन्न चरणों में प्रक्रियाधीन है।

लिखित परीक्षा में 13.30 लाख ने दिया था एग्जाम, अब 99,690 उम्मीदवार PET में शामिल होंगे

सिपाही के 19,838 पदों के लिए रिक्तियां मार्च 2025 में निकाली गई थीं, जिसके लिए 16.73 लाख से अधिक आवेदन आए थे। लिखित परीक्षा जुलाई-अगस्त में छह चरणों में कराई गई, जिसमें 13.30 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। लिखित परीक्षा के आधार पर 99,690 अभ्यर्थियों को PET के लिए चयनित किया गया है। अब PET इस भर्ती का सबसे निर्णायक चरण होगा, जिसे पास करना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है।

PET में दस्तावेजों की जांच भी साथ में

CSBC ने यह भी स्पष्ट किया है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान ही दस्तावेज़ सत्यापन भी किया जाएगा। इसके लिए अलग से समय नहीं दिया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सभी प्रमाण पत्र अपनी मूल और फोटोकॉपी के साथ समय पर पहुंचना होगा। PET की तिथि, समय और स्थान की जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

कक्षपाल, मद्य निषेध सिपाही और चलंत दस्ता के पद की स्क्रूटिनी जारी

कक्षपाल, चलंत दस्ता और मद्य निषेध सिपाही के 4128 पदों के लिए 6 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। वर्तमान में आवेदन पत्रों की स्क्रूटिनी चल रही है। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। जिन अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में 30% या अधिक अंक मिलेंगे, उनमें से पद के अनुपात में पांच गुना उम्मीदवार PET के लिए बुलाए जाएंगे। इन पदों में भूतपूर्व सैनिक और गृहरक्षक कोटा के कक्षपाल की नियुक्ति सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। जबकि अन्य पदों के लिए लिखित परीक्षा सिर्फ PET और डॉक्यूमेंड वेरिफिकेशन के लिए क्वालिफाइंग मानी जाएगी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।