Bihar Police Constable Answer Key : csbc.bihar.gov.in पर जारी होगी बिहार पुलिस कांस्टेबल आंसर-की

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

CSBC Bihar Police Constable Answer Key : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा की आंसर-की जल्द ही जारी होगी। परीक्षार्थी csbc.bihar.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे। इस पर आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा।

Bihar Police Constable Answer Key : csbc.bihar.gov.in पर जारी होगी बिहार पुलिस कांस्टेबल आंसर-की

CSBC Bihar Police Constable Answer Key : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा की आंसर-की जल्द ही जारी होगी। परीक्षार्थी csbc.bihar.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे। इस पर आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त के बीच छह चरणों में आयोजित हुई थी। सभी छह दिन पेपर एक शिफ्ट में दोपहर 12 से दो बजे तक हुआ था। इस भर्ती के लिए अंतिम रूप से 16,73,586 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया गया था। इस भर्ती से 19838 कांस्टेबल पदों पर बहाली होगी। कुल 19838 पदों की भर्ती में 7935 पद अनारक्षित हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1983, अनुसूचित जाति के लिए 3174, अनुसूचित जनजाति के लिए 199, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के लिए 3571, पिछड़ा वर्ग (बीसी) के लिए 2381, पिछड़े वर्गों की महिला के लिए 595 पद आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण के तहत 6717 पद आरक्षित हैं। स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित के लिए क्षैतिज आरक्षण के लिए 397 पद हैं।

लिखित परीक्षा क्वालिफाइ करने वालों को ही अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। चयन की मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों से ही बनेगी। इंटरव्यू नहीं होगा। अन्य राज्यों के युवा भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं हालांकि इन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

चयन के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे। लिखित परीक्षा महज क्वालिफाइंग होगी। इसमें क्वालिफाइ करने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण फिजिकल टेस्ट ( शारीरिक दक्षता परीक्षा) में प्रवेश कर पाएंगे।

शारीरिक मापदण्ड - ऊंचाई, सीना और अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदण्ड -

(क) लंबाई

(1) अनारक्षित (सामान्य) एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए- न्यूनतम 165 सेन्टीमीटर ।

(2) अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरूष के लिए - न्यूनतम 160 सेन्टीमीटर ।

(3) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन-जाति के पुरूषों के लिए - न्यूनतम 160 सेन्टीमीटर ।

(4) सभी वर्गों की महिलाओं के लिए - न्यूनतम 155 सेन्टीमीटर ।

(ख) सीना (सिर्फ पुरुषों के लिए) -

(1) अनारक्षित (सामान्य) / पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए -

बिना फुलाए - 81 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

फुलाकर - 86 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

(फुलाने के बाद सीना की माप में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा) ।

(2) अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए -

बिना फुलाए - 81 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

फुलाकर - 86 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

(फुलाने के बाद सीना की माप में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा) ।

(3) अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन-जाति के पुरुषों के लिए -

बिना फुलाए - 79 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

फुलाकर - 84 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

(फुलाने के बाद सीना की माप में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा)

वजन

सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 48 किलो ग्राम होना जरूरी

लिखित परीक्षा के बाद दूसरा चरण- फिजिकल टेस्ट के नियम

दूसरा चरण - ‘शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा’ - कुल100 अंकों की होगी।

(प) दौड़ - अधिकतम 50 अंक ।

सभी कोटि के पुरुषों 1 मील (1.6 किमी) अधिकतम 6 मिनट में,

5 मिनट से कम - 50 अंक

5 मिनट से 5 मिनट 20 सेकण्ड तक - 40 अंक

5 मिनट 20 सेकण्ड से अधिक एवं 5 मिनट 40 सेकण्ड तक - 30 अंक

5 मिनट 40 सेकण्ड से अधिक एवं 6 मिनट तक - 20 अंक

6 मिनट से अधिक समय लेने वाले पुरूष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा ।

सभी कोटि की महिलाओं के लिए - 1 किमी अधिकतम 5 मिनट में,

4 मिनट से कम - 50 अंक

4 मिनट 20 सेकण्ड तक - 40 अंक

4 मिनट 40 सेकण्ड तक - 30 अंक

4 मिनट 40 सेकण्ड से अधिक एवं 5 मिनट तक - 20 अंक

5 मिनट से अधिक समय लेने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा ।

- गोला फेंक - अधिकतम 25 अंक

सभी कोटि के पुरूषों के लिए - 16 पौंड का गोला न्यूनतम 16 (सोलह) फीट फेंकना होगा ।

16 फीट से 17 फीट तक - 09 अंक

17 फीट से ज्यादा एवं 18 फीट तक - 13 अंक

18 फीट से ज्यादा एवं 19 फीट तक - 17 अंक

19 फीट से ज्यादा एवं 20 फीट तक - 21 अंक

20 फीट से ज्यादा - 25 अंक

16 फीट से कम फेंकने वाले पुरूष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा।

सभी कोटि की की महिलाओं के लिए - 12 पौंड का गोला न्यूनतम 12 फीट फेंकना होगा ।

12 फीट से 13 फीट तक - 09 अंक

13 फीट से ज्यादा एवं 14 फीट तक - 13 अंक

14 फीट से ज्यादा एवं 15 फीट तक - 17 अंक

15 फीट से ज्यादा एवं 16 फीट तक - 21 अंक

16 फीट से ज्यादा - 25 अंक

12 फीट से कम फेंकने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा ।

ऊॅंची कूद- अधिकतम 25 अंक ।

सभी कोटि के पुरूषों के लिए - न्यूनतम ऊॅंचाई 4 (चार) फीट

04 फीट - 13 अंक

04 फीट 4 ईन्च - 17 अंक

04 फीट 8 ईन्च - 21 अंक

05 फीट - 25 अंक

04 फीट से कम कूदने वाले पुरूष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा।

सभी कोटि की महिलाओं के लिए - - न्यूनतम ऊॅंचाई 3 (तीन) फीट

03 फीट - 13 अंक

03 फीट 4 ईन्च - 17 अंक

03 फीट 8 ईन्च - 21 अंक

04 फीट - 25 अंक

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।