
Bihar Police CID Recruitment 2025: बिहार पुलिस FSL बहाली, सहायक निदेशक और वैज्ञानिक सहायकों की चयन सूची जारी
Bihar Police CID Recruitment 2025: बिहार पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग ने राज्य के विधि विज्ञान प्रयोगशाला, क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं और जिला चलंत विधि विज्ञान इकाइयों में संविदा के आधार पर होने वाली बहाली के लिए औपबंधिक चयन सूची जारी कर दी है।
Bihar Police CID Recruitment 2025: बिहार पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग ने राज्य के विधि विज्ञान प्रयोगशाला, क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं और जिला चलंत विधि विज्ञान इकाइयों में संविदा के आधार पर होने वाली बहाली के लिए औपबंधिक चयन सूची जारी कर दी है। यह सूची सहायक निदेशक और वरीय वैज्ञानिक सहायक के रिक्त पदों के लिए प्रकाशित की गई है।
विज्ञापन संख्या 01/25 के तहत सहायक निदेशक के 89 और वरीय वैज्ञानिक सहायक के 100 रिक्त पदों पर बहाली के लिए छह अक्तूबर 25 से 31 अक्तूबर 25 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद विभाग ने निर्धारित मानकों के अनुसार औपबंधिक चयन सूची तैयार की है। इसके साथ ही हर पद के लिए 50% अतिरिक्त अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची भी बनाई गई है। अपराध अनुसंधान विभाग के अनुसार औपबंधिक चयन सूची विभाग की वेबसाइट cidfslrecruitment. bihar. gov.in पर उपलब्ध है। इसे बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police. bihar.gov.in पर भी देखा जा सकता है।
चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तिथि अलग से वेबसाइट पर जारी की जाएगी।विभाग ने साफ किया है कि दस्तावेज सत्यापन के बाद ही अंतिम नियुक्ति की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में त्रुटि पाई जाएगी, उनकी नियुक्ति नहीं होगी और उनका अभ्यर्थित्व रद्द कर दिया जाएगा। किसी भी तरह की जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष संख्या 0612-2294159 पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं।





