BPSSC FRO 2026: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की बहाली, जानें उम्र, योग्यता और फॉर्म भरने का पूरा तरीका
बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (FRO) के 16 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके लिए उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (FRO) के खाली पदों को भरने के लिए अपना ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। महकमे में कुल 16 पदों पर बहाली होनी है। बेशक, पदों की तादाद आपको थोड़ी कम लग सकती है, लेकिन यह एक ऐसी शानदार पोस्ट है जिसके लिए कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं, वे तय वक्त के अंदर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आइए, आपको इस बहाली से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी तफसील से बताते हैं।
कब से कब तक भर सकते हैं फॉर्म?
इस सरकारी नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है। अगर आप सारी शर्तें पूरी करते हैं, तो आपको 16 अगस्त 2026 तक अपना फॉर्म हर हाल में भर देना होगा। फॉर्म की फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 16 अगस्त ही मुकर्रर की गई है। मेरी सलाह यही होगी कि आप आखिरी दिनों के सर्वर क्रैश या किसी भी तरह की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते ही अपना एप्लीकेशन सबमिट कर दें। जहां तक बात एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीख की है, तो कमीशन की तरफ से इसके लिए अलग से नोटिस जारी किया जाएगा, जिस पर आपको नजर बनाए रखनी होगी।
किसे कितनी फीस देनी होगी?
अक्सर कई भर्तियों में फीस काफी ज्यादा होती है, लेकिन BPSSC ने इस बार आवेदन शुल्क बहुत ही मामूली रखा है, ताकि किसी भी तबके के उम्मीदवार को फॉर्म भरने में आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। चाहे आप जनरल कैटेगरी से आते हों, पिछड़ा वर्ग (BC) से हों या फिर बिहार के बाहर के रहने वाले हों, आपको सिर्फ 100 रुपये बतौर एप्लीकेशन फीस देने होंगे। इसके अलावा, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), दिव्यांग और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए भी फीस सिर्फ 100 रुपये ही तय की गई है। यह पेमेंट आपको डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन ही करनी होगी।
कौन कर सकता है अप्लाई?
सबसे अहम सवाल यह उठता है कि इस पोस्ट के लिए कौन लोग दावेदार हो सकते हैं। अगर आपने भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान (बॉटनी), रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री), भूविज्ञान, गणित, भौतिकी (फिजिक्स), सांख्यिकी (स्टेटिस्टिक्स) या जूलॉजी में से किसी एक विषय के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री ली है, तो आप अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले नौजवान भी पूरी तरह से योग्य माने जाएंगे उम्र की बात करें तो 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर आपकी उम्र कम से कम 20 साल होनी चाहिए। वहीं, पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र 37 साल और महिलाओं के लिए 40 साल रखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के हिसाब से उम्र में छूट भी दी जाएगी।
शारीरिक मापदंड भी इस नौकरी का एक बेहद जरूरी हिस्सा है। इसके लिए पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 163 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की लंबाई 152.5 सेंटीमीटर होनी चाहिए। इसके साथ ही, पुरुषों के लिए सीने का माप 79 से 84 सेंटीमीटर के बीच होना अनिवार्य है।
कैटेगरी के हिसाब से खाली पदों का ब्यौरा और सैलरी
कुल 16 पदों को अलग-अलग वर्गों के हिसाब से बांटा गया है। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 6 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 2 पद, ईबीसी के लिए 3 पद, बीसी के लिए 2 पद और एससी वर्ग के लिए 3 पद रिजर्व किए गए हैं। वहीं, बीसी (महिला) और एसटी के लिए इस बार कोई सीट नहीं रखी गई है। अगर तनख्वाह की बात करें, तो इस पद पर चुने गए उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत शानदार सैलरी दी जाएगी। शुरुआती बेसिक पे के साथ यह रकम 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक जाएगी, जो कि एक बेहद अच्छी रकम है।
आवेदन करने का सही तरीका क्या है?
फॉर्म भरने का तरीका बेहद आसान है। बस आपको नीचे दिए गए कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करने होंगे -
1. सबसे पहले BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर आपको "BPSSC Bihar FRO 2026 Apply Online" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
3. अब अपने चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का इस्तेमाल करते हुए अपना शुरुआती रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
4. इसके बाद आपके नंबर या ईमेल पर जो रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड आएगा, उसकी मदद से लॉग-इन करें।
5. फॉर्म में अपनी निजी जानकारी, पढ़ाई-लिखाई का ब्यौरा और अपनी सही कैटेगरी ध्यान से भरें।
6. मांगी गई अपनी एक साफ-सुथरी फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड कर दें।
7. आखिर में 100 रुपये की फीस ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
8. भविष्य में काम आने के लिए अपने भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर या पीडीएफ सेव करके जरूर रख लें।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


