Bihar Police Vacancy : बिहार पुलिस कांस्टेबल 19838 भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें, फोटो व हस्ताक्षर की शर्तें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • Bihar Police Vacancy 2025 : बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19838 पदों पर भर्ती निकाली गई है। 18 मार्च 2025 से 18 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को www.csbc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

Bihar Police Vacancy 2025

Bihar Police Vacancy 2025 : बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19838 पदों पर भर्ती निकाली गई है। 18 मार्च 2025 से 18 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को www.csbc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की विज्ञप्ति के मुताबिक आवेदन दो चरणों में होगा। पहले चरण में रजिस्ट्रेशन करना होगा और दूसरे चरण में एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। अभ्यर्थी बिहार पुलिस के टैब या Advts by Group में जाकर Advt No 01/2025 पर क्लिक करेंगे। इस पेज पर दिए गए आवेदन पत्र संबंधी लिंक पर क्लिक करने के बाद आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। ध्यान रहे कि रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना अनिवार्य है। एक मोबाइल नंबर से सिर्फ आवेदन पत्र भरा जाएगा। आवेदन पत्र भरते समय मोबाइल फोन अभ्यर्थी के पास होना चाहिए क्योंकि उसी मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए रजिस्ट्रेशन आईडी व पासवर्ड भेजा जाएगा। यही रजिस्ट्रेशन आईडी व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेजा जाएगा। एक अभ्यर्थी एक ही आवेदन भरेगा।

आवेदन के पहले चरण रजिस्ट्रेशन में अभ्यर्थी का नाम, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, बिहार राज्य का डोमिसाइल, आरक्षण कोटि, लिंग, जन्म तिथि, पदों की प्राथमिकता व होम गार्ड होने या न होने संबंधी डिटेल्स ली जाती हैं। इसके बाद भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सफल रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी के जरिए अभ्यर्थियों को तत्काल रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड एसएमएस ईमेल द्वारा भेजा जाएगा। भुगतान से पहले अभ्यर्थी को अपनी डिटेल्स में एडिट करने की सुविधा है।

सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद CSBC द्वारा भेजे गए रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं पासवर्ड से लॉगइन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन-पत्र के द्वितीय भाग में पिता/पति का नाम, माता का नाम, पता एवं शैक्षणिक योग्यता आदि की सही जानकारी देते हुए घोषणा पर सहमति देनी होगी।

फोटो व हस्ताक्षर का साइज

इसके बाद आवेदक का फोटोग्राफ, रंगीन एवं दो माह के अंदर खींचा हुआ, जिसका बैकग्राउन्ड सफेद हो, 15 से 25 केबी के बीच साइज का, jpg/.jpeg/.gif फॉर्मेट में, एवं हस्ताक्षर अंग्रेजी एवं हिन्दी में (काली ) एवं नीली स्याही से अलग-अलग, 15 से 25 केबी साइज के बीच का jpg/.jpeg/.gif फॉर्मेट में जो सफेद बैकग्राउन्ड पर हो, ऐसे फोटो एवं हस्ताक्षरों को स्कैन कर अपलोड करना अनिवार्य है।

निकालें आवेदन का प्रिंट

आवेदन सब्मिट करने के बाद अभ्यर्थी अपने भरे हुए आवेदन-पत्र का प्रिंट ए4 साइज पेपर पर निकाल लें। इसमें दी गई सभी डिटेल्स अच्छी तरह चेक कर लें। भविष्य में किसी भी तरह के पत्राचार अथवा मांगे जाने पर इसे देना होगा।

अगर आवेदन में कुछ गलती हो जाए तो

यदि आवेदक को लगता है कि उसका आवेदन-पत्र गलत/त्रुटिपूर्ण डिटेल्स के साथ अंतिम रूप से सब्मिट हो गया है और उसमें सुधार की आवश्यकता है तो आवेदक रद्दीकरण प्रावधान का उपयोग कर आवेदन रद्द कर सकता है । लेकिन पहले जो फीस भर दी है उस आवेदन शुल्क को लौटाया नहीं जाएगा और नये आवेदन के लिए फिर से फीस देनी होगी।

आवेदन फीस

- बिहार के मूल निवासी अत्यन्त पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अनारक्षित (सामान्य) वर्ग एवं राज्य के बाहर के अभ्यर्थी चाहे वे किसी भी वर्ग के हों- 675 रुपये

- - बिहार राज्य के मूल निवासी एससी, एसटी, सभी वर्ग /कोटि की महिला अभ्यर्थियाों एवं थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए- 180 रुपये

- फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन हो सकेगा।

पढ़ें नोटिफिकेशन

कटऑफ डेट

न्यूनतम उम्र के लिए कटऑफ डेट - दिनांक 01.08.2025

अधिक उम्र के लिए कटऑफ डेट - दिनांक 01-08-2023

शैक्षणिक योग्यता के लिए - 18.04.2025 (आवेदन की अंतिम तिथि )

जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र के लिए -18.04.2025 (आवेदन की अंतिम तिथि )

क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र के लिए - 18.04.2025 (आवेदन की अंतिम तिथि )

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सदस्य द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला आय एवं परिसम्पत्ति प्रमाण-पत्र

के लिए - 18.04.2025 (आवेदन की अंतिम तिथि )वितीय वर्ष 2023-2024 के आधार पर इश्यू किए गए प्रमाण-पत्र ही मान्य होंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिहार पुलिस कांस्टेबल 19838 भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें, जानें शर्तें