Bihar Paramedical Admit Card 2026, Direct Link: बिहार पैरामेडिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bihar Paramedical admit card 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद (BCECEB) ने पैरामेडिकल (PM) और पैरामेडिकल इंटरमीडिएट (PMI) कोर्सेज परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं।

Bihar Paramedical Admit Card 2026, Direct Link: बिहार पैरामेडिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Bihar Paramedical admit card 2026 OUT: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद (BCECEB) ने पैरामेडिकल (PM) और पैरामेडिकल इंटरमीडिएट (PMI) कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से बिहार के विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में पैरामेडिकल के विभिन्न डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका

बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Online Application Forms' सेक्शन में जाकर "Download Admit Card of DCECE (PM/PMI)-2026" के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहां आप अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन कर सकते हैं।

4. जानकारी भरने के बाद 'Sign In' या 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे ध्यान से जांचें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

Bihar Paramedical admit card 2026 Direct Link

परीक्षा का शेड्यूल: कब होगी परीक्षा?

BCECEB द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, पैरामेडिकल (PM) और पैरामेडिकल इंटरमीडिएट (PMI) की परीक्षाएं 23 मई और 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का सही समय, शिफ्ट और केंद्र का पता आपके एडमिट कार्ड पर लिखा होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचें।

एडमिट कार्ड में सुधार और महत्वपूर्ण निर्देश

यदि किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, सिग्नेचर या किसी अन्य जानकारी में गलती है, तो वे तुरंत बोर्ड के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड) ले जाना अनिवार्य है।

एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. परीक्षा का नाम

2. परीक्षा सेंटर का पता

3. परीक्षा का समय

4. परीक्षा की तिथि

5. उम्मीदवार का नाम

6. उम्मीदवार की जन्मतिथि

7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर

8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

9. परीक्षा के विषय

10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।