बिहार में नए 211 डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, अब तक 57000 से छात्रों के आवेदन

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

बिहार में नए 211 डिग्री कॉलेजों में पहली जुलाई से पढ़ाई शुरू होगी। इसको लेकर इन कॉलेजों में तमाम तैयारियां 30 जून तक पूरी हो जाएंगी। शैक्षणिक सत्र 2026-30 में प्रवेश के लिए अबतक 57,421 विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं।

बिहार में नए 211 डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, अब तक 57000 से छात्रों के आवेदन

बिहार में नवस्थापित 211 डिग्री कॉलेजों में पहली जुलाई से पढ़ाई शुरू होगी। इसको लेकर इन कॉलेजों में तमाम तैयारियां 30 जून तक पूरी हो जाएंगी। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने निर्देश दिया है कि 30 जून तक सभी चिन्हित महाविद्यालयों में बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करें। इसमें जल निकासी, विद्युत आपूर्ति, शौचालय, पेयजल, ब्लैक बोर्ड, डेस्क-बेंच, कंप्यूटर, वाटर कूलर आदि मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं। छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं और कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंगलवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने एक जुलाई से शुरू हो रहे नए डिग्री कॉलेज की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की और कई निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिये। बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल हुए। इन सभी 211 महाविद्यालयों का नामकरण संबंधित प्रखंड के नाम के पूर्व ‘राजकीय डिग्री महाविद्यालय’ जोड़ते हुए किया गया है।

पहले छह विषयों की पढ़ाई

शुरुआती चरण में यहां छह विषयों की पढ़ाई होगी। इनमें हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र शामिल हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-30 में प्रवेश के लिए अबतक 57,421 विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें सबसे अधिक इतिहास के 17,105 और हिन्दी के 25,790 आवेदन हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।