Bihar Internship 2026: बिहार म्यूजियम में युवाओं के लिए इंटर्नशिप का शानदार मौका, हर महीने मिलेगा 6000 का स्टाइपेंड
New Internship 2026: बिहार म्यूजियम में ग्रेजुएट/पोस्ट-ग्रेजुएट छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप का मौका निकला है। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹6,000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Bihar Museum Paid Internship 2026: यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं या हाल ही में ग्रेजुएट/पोस्ट-ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की है और अपने करियर को एक नई दिशा देना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। बिहार की राजधानी पटना स्थित विश्वप्रसिद्ध बिहार म्यूजियम ने युवाओं के लिए एक आकर्षक पेड इंटर्नशिप कार्यक्रम की घोषणा की है। बिहार सरकार की मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत यह इंटर्नशिप आयोजित की जा रही है, जिसके माध्यम से चयनित युवाओं को कला, संस्कृति, डेटा मैनेजमेंट और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
किन पदों पर होगी इंटर्नशिप और कुल कितनी सीटें हैं?
बिहार म्यूजियम द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह इंटर्नशिप दो प्रमुख कार्य क्षेत्रों के लिए निकाली गई है:
सोशल मीडिया असिस्टेंट
डेटा मैनेजमेंट एवं एमआईएस (MIS) रिपोर्टिंग
इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत कुल 4 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। हालांकि सीटों की संख्या सीमित है, लेकिन इस ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के म्यूजियम में काम करने का अनुभव आपके रिज्यूमे (CV) को बेहद मजबूत बनाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
सोशल मीडिया असिस्टेंट: इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएट या पोस्ट-ग्रेजुएट (BFA या MFA) की डिग्री होना अनिवार्य है।
डेटा मैनेजमेंट एवं MIS रिपोर्टिंग: इस पद के लिए कॉमर्स या मैनेजमेंट बैकग्राउंड के छात्र, जैसे B.Com, BBA, M.Com, MBA या MCA की पढ़ाई कर चुके अथवा कर रहे उम्मीदवार पात्र होंगे।
आकर्षक स्टाइपेंड और अतिरिक्त भत्ता
इस पेड इंटर्नशिप में चयनित स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थियों को ₹6,000 प्रति माह का वित्तीय स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, यदि चयनित उम्मीदवार का गृह जिला पटना से बाहर है और उसे कार्यस्थल पर आने के लिए ट्रैवल या आवास की आवश्यकता होती है, तो उसे राज्य सरकार के नियमानुसार ₹2,000 अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
- इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इस योजना के आधिकारिक वेब पोर्टल cmpratigya.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
2. सबसे पहले पोर्टल पर जाकर अपना नया रजिस्ट्रेशन करें।
3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिली लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में प्रवेश करें।
4. अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत डिटेल्स दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों (मार्कशीट, फोटो, पहचान पत्र आदि) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
5. फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करने से पहले सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
यह इंटर्नशिप न केवल आपको वित्तीय सहायता देगी, बल्कि बिहार की समृद्ध कला व संस्कृति को करीब से समझने का एक बेहतरीन मंच भी प्रदान करेगी।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


