Hindi Newsकरियर न्यूज़Bihar mukhyamantri medhavriti yojana kya hai kaise karen apply to 12th class sc st students toppers
12वीं टॉपर्स छात्राओं को बिहार सरकार देती है इस योजना के तहत इनाम, जानें पात्रता

12वीं टॉपर्स छात्राओं को बिहार सरकार देती है इस योजना के तहत इनाम, जानें पात्रता

संक्षेप:

इस योजना का लाभ केवल बिहार में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) की मेधावी छात्राओं मिलता है। इस योजना का उद्देश्य SC/ST जैसे पिछड़े वर्ग की मेधावी छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Jan 28, 2026 06:53 pm ISTDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार 12वीं बोर्ड का एग्जाम देने वाली छात्राओं के लिए यह बड़े काम की खबर है। क्योंकि बिहार सरकार 12वीं टॉप करने वाली छात्राओं को इनाम के तौर पर धनराशि मुहैया कराती है। यह इनाम एक योजना के तहत टॉपर्स को मिलता है। हालांकि यह इनाम उन छात्राओं को मिलता है, जो फर्स्ट और सेकेंट डिविजन से पास होती हैं। चलिए जानते हैं कि किस योजना के तहत बिहार सरकार 12वीं टॉपर छात्राओं को इनाम देती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है मुख्यमंत्री मेधावृति योजना
इस योजना का नाम मुख्यमंत्री मेधावृति योजना है। इस योजना के तहत 12वीं में पहली डिविजन से पास होने पर सरकार 15000 रुपये दे रही है। जबकि दूसरी डिविजन से पास होने वाली छात्राओं को 10000 रुपये मिलेंगे। हालांकि इस योजना का लाभ केवल बिहार में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) की मेधावी छात्राओं मिलता है। इस योजना का उद्देश्य SC/ST जैसे पिछड़े वर्ग की मेधावी छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके अलावा मेधावी छात्राएं 12वीं के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकती है। क्योंकि बहुत सी ऐसी छात्राएं हैं, जो पैसों की कमी से आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती हैं। यह पैसा छात्राओं के सीधे बैंक खाते में दिया जाता है।

पात्रता
मुख्यमंत्री मेधावृति योजना स‍िर्फ अनुसूच‍ित जात‍ि व अनुसूच‍ित जनजात‍ि लड़क‍ियों के ल‍िए है।यह योजना सिर्फ बिहार बोर्ड से 12वीं पास करने वाली छात्राओं के लिए है। इस योजना के लिए छात्रा का बिहार राज्य की नागरिक होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:हर साल किस योजना में 12वीं पास युवाओं को इंटर्नशिप से मिलेंगे 48000 रुपए?
ये भी पढ़ें:यूपी में बेटियों के ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का खर्च उठाती है सरकार, जानें योजना
ये भी पढ़ें:बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: जीविका दीदियों को जल्द मिलेगी अगली किस्त

आवेदन कैसे करें?
बिहार मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के लिए आवेदन करने के लिए छात्राओं को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। जैसे ही रजिस्ट्रेशन के लिए https://medhasoft.bih.nic.in/ पोर्टल पर आवेदन खुलेगा तो छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal
डिजिटल जर्नलिजम में करीब 6 साल का अनुभव। एजुकेशन, स्पोर्ट्स, टेक-ऑटो और धर्म बीट पर मजबूत पकड़ है। यूट्यूब कंटेंट प्रोड्यूसर व रिपोर्टिंग का भी अनुभव। हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।