बिहार में स्नातक छात्रों के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य, बिना इंटर्नशिप के नहीं मिलेगी डिग्री

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान, पटना, कार्यालय संवाददाता
Follow us on Google News
share

बिहार के सभी विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों के स्नातक (UG) छात्रों के लिए इंटर्नशिप को अनिवार्य बना दिया है। अब बिना इंटर्नशिप पूरे किए छात्रों को डिग्री नहीं मिलेगी।

बिहार में स्नातक छात्रों के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य, बिना इंटर्नशिप के नहीं मिलेगी डिग्री

बिहार के राज्यपाल सचिवालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के तहत राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों के स्नातक (यूजी) छात्रों के लिए इंटर्नशिप को अनिवार्य बना दिया है। कुलाधिपति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

अब बिना इंटर्नशिप पूरे किए छात्रों को डिग्री नहीं मिलेगी। इंटर्नशिप रिपोर्ट और वाइवा दोनों में 45%-45% अंक लाना होगा। मूल्यांकन कमेटी बनेगी जो रिपोर्टों और वाइवा के आधार पर मूल्यांकन करेगी। इंटर्नशिप दिशा-निर्देशों में मूल्यांकन, अवधि, संस्थाओं की प्राथमिकता आदि को शामिल किया गया है। निर्देश के अनुसार इंटर्नशिप का मूल्यांकन दो स्तरों पर होगा। पहला इंटर्नशिप रिपोर्ट 70 अंक और दूसरा प्रेजेंटेशन व वाइवा-वॉइस 30 अंक का होगा। छात्र को पास होने के लिए दोनों में कम से कम 45-45 प्रतिशत अंक लाने होंगे। यदि कोई छात्र रिपोर्ट में तो 50% ले आता है, लेकिन वाइवा में 45% से कम आते हैं, तो वह इंटर्नशिप कोर्स में फेल माना जाएगा। मूल्यांकन समिति में कॉलेज का एक आंतरिक सदस्य व दूसरा कॉलेज या संस्थान के बाहर का सदस्य शामिल होगा।

120 घंटे की इंटर्नशिप, सेमेस्टर 5 में मिलेंगे क्रेडिट

हर यूजी छात्र के लिए 120 घंटे (4 क्रेडिट) की इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। यह इंटर्नशिप 4 से 6 सप्ताह में पूरी करनी होगी। इसमें से कम से कम 90 घंटे छात्र इंटर्नशिप प्रदान करने वाली संस्था में बिताएंगे, शेष 30 घंटे रिपोर्ट लेखन और मूल्यांकन के लिए होंगे। इंटर्नशिप के क्रेडिट पांचवें सेमेस्टर में जोड़े जाएंगे।

एक्जिट से पहले भी इंटर्नशिप करना होगा पूरा

यह सबसे अहम प्रावधान है। यदि कोई छात्र निर्धारित समय में इंटर्नशिप पूरी नहीं करता है, तो वह पांचवें और छठे सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा। कोई छात्र दूसरे या चौथे सेमेस्टर के बाद एग्जिट लेना चाहता है तो उसके लिए भी इंटर्नशिप अनिवार्य होगा।

इन संस्थाओं में कर सकते हैं इंटर्नशिप

पहली प्राथमिकता केंद्र और राज्य सरकार के विभाग, दूसरी सरकारी पीएसयू, तीसरी स्थानीय निकायों और पंचायत, चौथी सरकारी फंडेड स्वायत्त संस्थान, पांचवीं सूचीबद्ध निजी उपक्रम, छठी प्रतिष्ठित एनजीओ और अंत में एमएसएमई एवं अन्य पंजीकृत प्रतिष्ठानों को दी गई है। इंटर्नशिप मुख्य रूप से (ऑफलाइन) मोड में होगी, लेकिन छात्र स्वयं प्लस जैसे सरकारी प्लेटफॉर्म या सरकारी संस्थाओं में ऑनलाइन इंटर्नशिप भी कर सकते हैं।

बनेगी इंटर्नशिप सेल, नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे

इन नियमों को लागू कराने के लिए हर कॉलेज में एक इंटर्नशिप सेल बनाना अनिवार्य होगा। कॉलेज के प्राचार्य एक नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे। कॉलेज के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (टीपीओ) को ही इंटर्नशिप नोडल अधिकारी बनाने की सलाह दी गई है। इंटर्नशिप पूरी होने के 10 दिनों के भीतर आईपीओ से सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होगा। इसके बाद 20 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट कॉलेज के विभागाध्यक्ष को जमा करनी होगी। मूल्यांकन के बाद अंक सात दिनों में समर्थ पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।