Home Guard Vacancy : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! होमगार्ड के 13,500 पदों पर होगी भर्ती, भत्ते में की गई बढ़ोतरी

Feb 23, 2026 06:43 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

Bihar Home Guard Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। नए वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार ने गृहरक्षकों (होमगार्ड) के 13,500 नए पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है।

Home Guard Vacancy : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! होमगार्ड के 13,500 पदों पर होगी भर्ती, भत्ते में की गई बढ़ोतरी

Bihar Home Guard Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। नए वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार ने गृहरक्षकों (होमगार्ड) के 13,500 नए पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग द्वारा इन पदों पर जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

भर्ती का विवरण और आरक्षण नीति

यह भर्ती जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी। बिहार सरकार की वर्तमान आरक्षण नीति के अनुसार, एससी (SC), एसटी (ST), पिछड़ा वर्ग (थर्ड जेंडर सहित), अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़े वर्ग की महिला और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।

पात्रता मानदंड

भर्ती के लिए पिछले वर्ष के नियमों को ही लागू रखा जाएगा। आवेदकों के लिए मुख्य शर्तें ये हैं:

आयु सीमा: न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का कम से कम इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आवासीय शर्त: अभ्यर्थी जिस जिला का स्थायी निवासी है, उसे केवल उसी जिला के लिए आवेदन करना होगा। एक से अधिक जिलों से आवेदन करने पर आवेदन स्वतः ही रद्द कर दिया जाएगा।

डॉक्यूमेंट: आवेदन के समय ही शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की प्रति अपलोड करनी होगी।

दैनिक कर्तव्य भत्ता

होमगार्ड जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उनका दैनिक कर्तव्य भत्ता 774 रुपये से बढ़ाकर 1121 रुपये प्रति कार्य दिवस कर दिया गया है। इससे जवानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी।

चयन प्रक्रिया और शारीरिक दक्षता परीक्षा

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से जिला स्तर पर होगी। इसके लिए जिलाधिकारी (DM) की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, जिला स्तर पर शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

अंक प्रणाली: पूरी चयन प्रक्रिया में कुल 15 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

चरणबद्ध प्रक्रिया: सबसे पहले उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन और दस्तावेजों का सत्यापन होगा। इसके बाद ‘दौड़’ आयोजित की जाएगी। दौड़ में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की ऊंचाई और सीने का माप लिया जाएगा।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो राज्य सेवा में अपना योगदान देना चाहते हैं। विभाग द्वारा जल्द ही आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट और तिथियों की घोषणा की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना पर नजर रखें और अपनी शारीरिक तैयारी अभी से शुरू कर दें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।