Bihar Higher Education: बिहार के विश्वविद्यालय गोद लेंगे 5-5 गांव, राज्यपाल का सख्त निर्देश
Bihar Higher Education: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को निर्देश दिया है कि सभी विश्वविद्यालय अपने क्षेत्र के पांच-पांच गांवों को गोद लेकर उन्हें शैक्षणिक रूप से उन्न्त बनाएं।
Bihar Higher Education: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को निर्देश दिया है कि सभी विश्वविद्यालय अपने क्षेत्र के पांच-पांच गांवों को गोद लेकर उन्हें शैक्षणिक रूप से उन्न्त बनाएं। इससे संबंधित उन्नत भारत अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन कराएं।
इन गांवों के लोगों को शिक्षा से लेकर विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करें, ताकि लोगों का जीवन आसान हो। ये गांव आदर्श गांव के रूप में पहचाने जाएं। पर्यावरण की भी सुरक्षा हो। गांव के लोग सामूहिक रूप से समस्या का समाधान करने में सक्षम हो सकें। लोकभवन में रविवार को हुई बैठक में राज्यपाल ने सभी कुलपतियों को माननीय उच्च न्यायालय एवं बिहार लोक भवन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से जुड़े हुए बिहार विधानमंडल से संबंधित प्रश्नों के उत्तर के लिए अपेक्षित रिपोर्ट ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव ने पावर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से बिहार में उच्च शिक्षा की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में समर्थ मॉड्यूल, अपार आईडी, विभिन्न वित्तीय मुद्दों आदि की भी समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गए।
बताया गया कि विश्विवद्यालयों के पास 1371 करोड़ की उपयोगिता प्रमाण पत्र देना लंबित है। जल्द उपयोगिता प्रमाण पत्र देने के लिए कहा गया। बैठक में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन, बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयेाग के अध्यक्ष प्रो. गिरीश कुमार चौधरी, उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल सहित सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और राज्यपाल सचिवालय के अधिकारी मौजूद रहे।
शैक्षणिक कैलेंडर का पालन करें , रिजल्ट देने में देरी न हो
राज्यपाल ने कुलपतियों को निर्देश दिया कि विश्वविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर के लिए निर्धारित शैक्षणिक और परीक्षा कैलेंडर अनिवार्य रूप से लागू करें। परीक्षा और रिजल्ट प्रकाशन में देरी नहीं हो। बैठक के दौरान बताया गया कि जयप्रकाश नारायण विवि छपरा और केएसडीएस में विभिन्न विषयों में परीक्षा और रिजल्ट प्रकाशन में 14 माह से 20 माह तक देर हो रही है। वहीं, ललित नारायण मिथिला विवि दरभंगा, आर्यभट्ट ज्ञान विवि, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर और पूर्णिया विवि में शैक्षणिक और परीक्षा कैलेंडर में 6 से 8 माह तक की देर हो रही है। विवि को एक और दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम तैयार करने का भी निर्देश दिया गया।

लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स




