बिहार सरकार की 7 योजनाएं, 10वीं 12वीं पास छात्रों को मिलेंगे 8000 से 25000 तक, 28 फरवरी अंतिम तिथि

Feb 25, 2026 11:41 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बिहार सरकार की मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। बिहार बोर्ड से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं मेधासॉफ्ट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बिहार सरकार की 7 योजनाएं, 10वीं 12वीं पास छात्रों को मिलेंगे 8000 से 25000 तक, 28 फरवरी अंतिम तिथि

बिहार सरकार 10वीं और 12वीं पास छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। शिक्षा विभाग की इन योजनाओं का लाभ लेकर विद्यार्थी अपना भविष्य संवार रहे हैं। इस पहल से सरकार उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने और राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। इसमें विशेष रूप से अविवाहित छात्राओं, अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इन योजनाओं में छात्र 10,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि पाने के पात्र हैं। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 'मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना' और 'मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना' से जुड़ा एक अहम नोटिस जारी किया है जिसमें बिहार बोर्ड (बिहार विद्यालय परीक्षा समिति) की 10वीं 12वीं परीक्षा 2025 पास अभ्यर्थियों से निम्न 7 योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया है।

बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2025 पास अभ्यर्थियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मेधासॉफ्ट (Medhasoft) पोर्टल पर अपनी डिटेल्स डालनी होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 है।

विभिन्न योजनाओं और उनकी पात्रता का विवरण नीचे दिया गया है:

क्र.संयोजना का नामपात्रताश्रेणीप्रोत्साहन राशि
1मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजनाइंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्णसभी कोटि की अविवाहित छात्राएं₹25,000
2मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मेधावृत्ति योजना (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण)इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्णअनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रप्रथम श्रेणी – ₹15,000द्वितीय श्रेणी – ₹10,000
3मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजनामैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्णसामान्य वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग की छात्राएं₹10,000
4मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजनामैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्णसामान्य वर्ग के छात्र₹10,000
5मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मेधावृत्तिमैट्रिक परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्णअनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र/छात्राएंप्रथम श्रेणी – ₹10,000द्वितीय श्रेणी – ₹8,000
6मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजनामैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्णपिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्र/छात्राएं₹10,000
7मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना (अल्पसंख्यक)मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्णअल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राएं₹10,000

कई छात्रों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया

पात्र छात्रों के खातों में राशि ट्रांसफर के लिए NIC द्वारा मेधासॉफ्ट पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर 2025 में मैट्रिक/इंटर परीक्षा पास करने वाले योग्य छात्र-छात्राओं का जिलावार एवं संस्थानवार विवरण अपलोड किया गया है। समीक्षा में पाया गया है कि कई पात्र छात्र/छात्राओं ने MedhaSoft पोर्टल पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है।

आवेदन कैसे करें और क्या हैं शर्तें

आवेदन पोर्टल: छात्र केवल मेधासॉफ्ट पोर्टल (www.medhasoft.bihar.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पंजीकरण की अंतिम तिथि: आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 है।

लॉगिन प्रक्रिया: पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए विद्यार्थी को अपनी पंजीयन संख्या के साथ जन्मतिथि या मैट्रिक/इंटर 2025 परीक्षा में प्राप्त कुल प्राप्तांक की आवश्यकता होगी।

बैंक खाते और आधार संबंधी अनिवार्य शर्तें

डीबीटी : प्रोत्साहन राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।

बैंक खाता: खाता अनिवार्य रूप से छात्र के अपने नाम पर होना चाहिए।

आधार सीडिंग : बैंक खाता आधार से सीडेड (Aadhaar Seeded) होना अनिवार्य है।

बैंक की स्थिति: बैंक खाता बिहार में स्थित किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक, मान्यता प्राप्त निजी बैंक या इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखा में होना चाहिए

पोर्टल पर ऐसे करें लॉगिन

- छात्र/छात्राएं www.medhasoft.bihar.gov.in पर लॉगिन करें।

- लॉगिन करते समय निम्न जानकारी दर्ज करनी होगी:

बैंक खाता संख्या

बैंक शाखा का नाम

IFSC कोड

आधार संख्या

परीक्षा का पंजीयन संख्या

जन्मतिथि

मैट्रिक/इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में प्राप्त कुल अंक

- छात्र पोर्टल पर अपनी जानकारी की सावधानीपूर्वक जांच करें।

तकनीकी सहायता के लिए संपर्क

यदि आवेदन के दौरान कोई समस्या आती है, तो आप विभाग से संपर्क कर सकते हैं:

मोबाइल नंबर: 8986294256, 9534547098

ईमेल: mkuyinter2022@gmail.com

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और मेधासॉफ्ट पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। छात्रों को आवेदन से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है। यदि कोई पात्र छात्र/छात्रा 28.02.2026 तक रजिस्ट्रेशन नहीं करता है, तो यह माना जाएगा कि वह योजना का लाभ नहीं लेना चाहता।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।