Jobs: बिहार में बंपर बहाली! 8,054 राजस्व कर्मी और 765 अमीन के पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
Bihar Government Jobs: बिहार में 8054 राजस्व कर्मी बहाल होंगे। राज्य कर्मचारी चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है साथ ही 765 अमीनो की भी बहाली होगी। हर ग्राम कचहरी में डेटा एंट्री ऑपरेटर नियुक्त किए जाएंगे।

Bihar Jobs Vacancy 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजधानी पटना के 'सूचना भवन' में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने राज्य में बड़े पैमाने पर बहाली और भूमि सुधारों को लेकर कई अहम घोषणाएं की हैं। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि बिहार में जल्द ही 8,054 राजस्व कर्मियों की बंपर बहाली की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से राज्य कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) को आधिकारिक प्रस्ताव भेज दिया गया है।
इसके अतिरिक्त, जमीन नापी के काम में तेजी लाने के लिए 765 अमीनों के पदों पर भी सीधी बहाली की जाएगी। राज्य में अमीनों के कुल 2,502 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से फिलहाल केवल 1,197 अमीन ही कार्यरत हैं। फील्ड में काम को रफ्तार देने के लिए राजस्व विभाग खाली पदों को भरने जा रहा है। इसके साथ ही, जमीनी स्तर पर कामकाज को डिजिटल बनाने के लिए हर ग्राम कचहरी में डेटा एंट्री ऑपरेटर नियुक्त किए जाएंगे।
भूमि अधिग्रहण और जन-शिकायतों के निपटारे में आई तेजी
राजस्व मंत्री ने विभाग की उपलब्धियों का लेखा-जोखा भी पेश किया। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए 1,380 एकड़ जमीन का अधिग्रहण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इसके साथ ही, राज्य में बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों को गति देने के लिए वर्तमान में 45 हजार एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जनता की समस्याओं को लेकर सरकार की गंभीरता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 'सहयोग शिविरों' के माध्यम से विभाग को कुल 81 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से रिकॉर्ड 68 हजार आवेदनों का निपटारा कर दिया गया है।
15 अगस्त तक पूरा होगा 5 जिलों का सर्वे, लापरवाह अफसरों पर एक्शन
बिहार में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने एक बड़ी समय-सीमा तय की है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 15 अगस्त 2026 तक राज्य के पांच चुनिंदा जिलों में सर्वेक्षण का पूरा काम समाप्त कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, काम में लापरवाही बरतने और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्तव्यों में कोताही बरतने के आरोप में 166 राजस्व अधिकारियों पर दंड तय कर दिया गया है, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


