सरकारी नौकरी : 2 साल की उपलब्धियों के आधार पर खिलाड़ियों की सीधी भर्ती, पोर्टल खुला, क्या हैं योग्यता और शर्तें
बिहार सरकार खिलाड़ियों की पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों के आधार पर सिपाही, क्लर्क समेत विभिन्न पदों पर सीधी नियुक्ति करेगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और खिलाड़ी 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

बिहार में खिलाड़ियों की दो साल की उपलब्धि के आधार पर सीधी नियुक्ति होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश जारी किया है। सिपाही व क्लर्क समेत अन्य पदों पर खिलाड़ियों की नियुक्ति होनी है। सीधी नियुक्ति के साथ ही ट्रायल परीक्षण के आधार पर खिलाड़ी नियुक्त होंगे। पिछले दो साल की उपलब्धियां देखी जाएंगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। 20 जून तक खिलाड़ी आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने निर्देश दिया है कि आवेदन ऑनलाइन होगा। उत्कृष्ट खिलाड़ियों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाने को लेकर खेल नियुक्ति पोर्टल को लाइव कर दिया गया है।
अन्य राज्यों में खेल से जुड़े बिहार निवासी भी कर सकेंगे आवेदन
सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश दिया है कि इसमें आवेदन करने के लिए वही पात्र हैं जो बिहार के निवासी है। बिहार निवासी जो अन्य राज्य में या भारत सरकार के किसी संगठन और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में कार्यरत हैं, वे भी आवेदन देने के पात्र होंगे।
इस तरह की नियुक्ति किए जाने की स्थिति में पूर्व सेवा की गणना की जाएगी और कर्मी की सेवा में टूट नहीं माना जाएगा।
ये उपलब्धि वाले इस नियमावली के तहत होंगे नियुक्ति के पात्र
अलग-अलग ग्रेड पे पर अलग-अलग उपलब्धि वालों की नियुक्ति होगी। सीधी भर्ती के लिए इसमें वेतन स्तर 9 जिसमें ग्रेड पे 5400 होगा, उसमें ओलम्पिक खेलों में पदक विजेता या एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता आवेदन कर सकेंगे। ग्रेड पे 4600 वाले में ओलम्पिक खेलों में सहभागिता या एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ में रजत या कांस्य पदक विजेता आवेदन करेंगे।
इसी तरह ग्रेड पे 4200 के लिए अलग अहर्ता रखी गई है।
समूह ग के लिए इंटर और समकक्ष और कार्यालय परिचारी के पदों पर नियुक्ति के लिए मैट्रिक अथवा समकक्ष स्तर पर शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है।
ट्रायल परीक्षण के आधार पर होगी मेधावी खिलाड़ियों की भर्ती
बिहार में खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को रोजगार के समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मेधावी खिलाड़ियों की नियुक्ति ट्रायल के आधार पर की जाएगी। इसके लिए उसी खेल को लिया जाएगा जो बिहार राज्य की प्राथमिकता खेलों की सूची में शामिल हो। समूह ख के पदों पर नियुक्ति के लिए स्नातक अथवा समकक्ष होना आवश्यक है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


