बिहार में 5 लाख शिक्षकों से मांगा गया स्थाई और वर्तमान पता, ई-शिक्षा कोष पर करना होगा अपलोड
बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के करीब पांच लाख शिक्षकों को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपना स्थायी और वर्तमान पता आवासीय प्रमाणपत्र के साथ अपडेट करने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय के बाद डेटा फ्रीज कर दिया जाएगा।

बिहार शिक्षा विभाग ने सूबे के पांच लाख शिक्षकों से उनका स्थाई और वर्तमान पता मांगा है। शिक्षकों को ई-शिक्षा कोष पर आवासीय प्रमाणपत्र के साथ इसे अपलोड करना होगा। मुजफ्फरपुर जिले में 28 हजार शिक्षकों को इसकी जानकारी देनी है। सभी शिक्षकों का दोनों पता ऑनलाइन होगा। शिक्षक कहां के हैं और अभी कहां नौकरी कर रहे, सब जानकारी मिलेगी। शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों के लिए इसको अपलोड करना अनिवार्य किया है। विभाग ने निर्देश दिया है कि जिन शिक्षकों का स्थाई पता पहले से दिया गया है, वे भी इसमें अभी अपडेट कर सकते हैं।
पता अपडेट करते समय शिक्षकों को जिला, प्रखंड (ब्लॉक), पंचायत, डाकघर, पिन कोड, गांव और वार्ड संख्या जैसी सटीक जानकारियां भरनी होंगी। आवासीय प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है। स्थायी पता दर्ज करने के साथ शिक्षकों को अपना आवासीय प्रमाणपत्र भी स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। यदि किसी शिक्षक का वर्तमान पता और स्थायी पता दोनों बिल्कुल समान हैं तो वे पोर्टल पर दिए गए चेक बॉक्स पर टिक करके दोनों विवरणों को एक साथ सहेज सकते हैं। निर्धारित समय के बाद डेटा फ्रीज कर दिया जाएगा और इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
कितने शिक्षक अपने घर से दूर या पास
शिक्षक संघ ने कहा कि शिक्षकों का स्थाई और वर्तमान पता ऑनलाइन होने के बाद यह भी पता चल सकेगा कि कितने शिक्षक कहां पदस्थापित हैं। अपने घर से यह कितनी दूरी पर रह रहे हैं। यही नहीं, स्कूल से कितनी दूरी पर शिक्षक वर्तमान में निवास कर रहे, यह भी जानकारी इससे मिल जाएगी।
महिला शिक्षिकाओं के समक्ष कई उलझनें
स्थाई और वर्तमान पता अपडेट करने के आदेश के बाद बड़ी संख्या में शिक्षक उलझन में हैं। विशेषकर महिला शिक्षकों के सामने इसको लेकर कई तरह की समस्याएं हैं। शिक्षकों ने कहा कि जिनकी शादी बाद में हुई, उनके स्थाई पते के तौर पर मायके का पता है। इसे बदलकर क्या ससुराल का किया जा सकता है। इसमें कौन-कौन से कागजात लेंगे। इन सबके बारे में कोई जानकारी नहीं है। महिलाओं को आरक्षण का लाभ आवासीय को लेकर मिला हुआ है। ऐसे में इसमें किस तरह का बदलाव आएगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


