बिहार की बेटी प्रिया देश में चमकी, जीता बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय पुरस्कार, अब जाएगी जापान

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार की बेटी प्रिया कुमारी ने स्कूली बच्चों के लिए एक स्पेशल बैग बनाया है। यह जलरोधी स्कूल बैग है जिसमें जमीन पर बिछाने के लिए दरी की सुविधा है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें जापान में विज्ञान सीखने का मौका मिला है।

Priya Kumari
बिहार की बेटी प्रिया कुमारी

नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में 12 से 14 अक्तूबर तक आयोजित 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता (एनएलईपीसी-इंस्पायर मानक) में बिहार की प्रतिभा ने देशभर में अपनी छाप छोड़ी है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) तथा नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ)-इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रदर्शनी में सुपौल की छात्रा प्रिया कुमारी ने राष्ट्रीय सम्मान हासिल कर जिले और बिहार राज्य का नाम रोशन किया है। इस प्रदर्शनी में हजारों बाल वैज्ञानिकों ने कृषि, पर्यावरण, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन की समस्याओं को सरल बनाने वाले नवाचार प्रस्तुत किए। इनमें से 62 बाल वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिनमें बिहार की सुपौल निवासी प्रिया कुमारी भी शामिल हैं। प्रतियोगिता में चयनित होने के बाद अब प्रिया जापान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़ी जानकारी हासिल करेगी।

9वीं क्लास में पढ़ती है प्रिया, माता पिता दोनों टीचर

सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड के फुलकहा की रहने वाली प्रिया कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फुलकहा में नौवीं कक्षा की छात्रा हैं। शिक्षित परिवार से आने वाली प्रिया के पिता शिवशंकर मंडल प्राथमिक विद्यालय चौहट्टा (पश्चिमी) में शिक्षक हैं, जबकि उनकी मां संजीता कुमारी भी शिक्षिका हैं। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रिया ने अपने अनूठे और व्यावहारिक नवाचार के लिए खूब सराहना बटोरी।

प्रिया की नई खोज को किया गया पसंद

ग्रामीण और सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के बैठने के लिए बेंच या डेस्क उपलब्ध नहीं होने के कारण अक्सर उन्हें जमीन पर बैठना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए प्रिया ने अपने मार्गदर्शक शिक्षक महेश्वरी प्रसाद के निर्देशन में ‘विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त सुविधायुक्त बैग’ (कारपेट विद स्कूल बैग) तैयार किया है। इस नवाचार में स्कूल बैग के साथ एक दरी जुड़ी हुई है, जिसे आसानी से खोलकर जमीन पर बैठने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। उपयोग के बाद इसे मोड़कर बैग में रखा जा सकता है। यह नवाचार स्वच्छता और आराम, दोनों लिहाज से उपयोगी है।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक नवदीप शुक्ला के निर्देशन में राज्य से चयनित सभी प्रतिभागियों के मॉडलों की सुरक्षा और उनकी सुगम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। सुपौल के जिला एवं राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों के समन्वय से छात्रा के प्रोटोटाइप को राष्ट्रीय मंच पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर चयन के बाद जापान जाने का अवसर

भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में चयन के बाद प्रिया को जापान में विज्ञान और तकनीक से जुड़ी जानकारी हासिल करने का अवसर मिलेगा। वहां उन्हें नई तकनीकों को समझने और वैज्ञानिक गतिविधियों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा की इस सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिहार की बेटी देश में चमकी, जीता बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय पुरस्कार,अब जाएगी जापान