Hindi Newsकरियर न्यूज़Bihar Education Dept: Scholarship Funds of 1.9 Million Students Put on Hold Over Data Errors
Scholarship Funds Issue: करीब 19 लाख छात्रों की छात्रवृत्ति की राशि अटकी, आधार और बैंक विवरण में मिलीं खामियां

Scholarship Funds Issue: करीब 19 लाख छात्रों की छात्रवृत्ति की राशि अटकी, आधार और बैंक विवरण में मिलीं खामियां

संक्षेप:

Scholarship Funds Issue: बिहार में सूबे के 18 लाख 98 हजार से अधिक विद्यार्थियों के आधार कार्ड और बैंक विवरणी से जुड़ी जानकारियों में त्रुटि पाई गई है। इससे फिलहाल इनकी योजनाओं की राशि अटक गई है।

Dec 21, 2025 09:35 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान, पटना, कार्यालय संवाददाता
share Share
Follow Us on

Scholarship Funds Issue: बिहार में सूबे के 18 लाख 98 हजार से अधिक विद्यार्थियों के आधार कार्ड और बैंक विवरणी से जुड़ी जानकारियों में त्रुटि पाई गई है। इससे फिलहाल इनकी योजनाओं की राशि अटक गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ये सभी पहली से 12 वीं तक के वैसे छात्र-छात्राएं हैं, जिनकी 75% उपस्थिति की जानकारी विभाग को भेजी गई थी। इन्हें 2025-26 के अंतर्गत लाभुक आधारित योजनाओं का लाभ मिलना है।

सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेजाा गया पत्र : किसी के नाम में गलती है तो किसी के आधार से लिंक बैंक खाते की जानकारी गलत है। जब तक इनकी त्रुटियों का निराकरण नहीं होता है तब तक इन विसंगतियों के चलते सरकारी छात्रवृत्ति एवं अन्य सहायता योजनाओं का लाभ पाने से ये वंचित रहेंगे।

इस संबंध में शिक्षा विभाग के डीबीटी कोषांग के संयुक्त सचिव सह प्रभारी पदाधिकारी अमित कुमार पुष्पक ने पटना समेत सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) और सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना एवं लेखा को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि शिक्षा विभाग की ओर से ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड किए गए आंकड़ों में इन विद्यार्थी के रिकॉर्ड में त्रुटियां पाई गई हैं। इसके कारण इनकी योजना राशि फिलहाल रोक दी गई है।

बच्चों को इन योजनाओं का मिलना है लाभ

● साइकिल योजना

● पोशाक योजना

● छात्रवृत्ति योजना

● कन्या उत्थान योजना आदि

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।