Hindi Newsकरियर न्यूज़Bihar DElED Result: BSEB Bihar Board DElEd result declared today at secondary biharboardonline com score card
Bihar DElED Result : बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Bihar DElED Result : बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

संक्षेप:

Bihar DElED Result : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम करीब 1 बजे बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा जारी किया गया है। secondary.biharboardonline.com पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Nov 26, 2025 02:20 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Bihar DElED Result : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम करीब 1 बजे बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा जारी किया गया। secondary.biharboardonline.com पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को बिहार के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में 2025-27 सत्र के लिए प्रवेश मिलता है। परिणाम जारी होने के साथ ही बिहार बोर्ड के ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स के माध्यम से सफल अभ्यर्थियों के डीएलएड संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी भी दी जाएगी। परीक्षा 26 अगस्त को ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पहले बिहार बोर्ड ने 11 अक्टूबर को आंसर-की जारी की थी। 13 अक्टूबर 2025 तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था।

प्रवेश परीक्षा में पास अभ्यर्थियों के एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट व संस्थानों की प्राथमिकता (मेरिट कम चॉइस) के आधार पर संस्थान आवंटित होगा जिसके बिहार बोर्ड द्वारा अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। आपको बता दें कि डीएलएड डिप्लोमा प्राप्त युवा प्राइमरी लेवल की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। ये शि्क्षक कक्षा 1 से 8 तक की टीचरों की वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि टीईटी पास करना भी अनिवार्य होता है।

न्यूनतम क्वलिफाइंग मार्क्स - अनारक्षित श्रेणी के लिए 35 फीसदी और आरक्षित श्रेणी के लिए 30 फीसदी ।

Bihar DElED Result : यूं चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट

- secondary.biharboardonline.com पर जाएं।

- DElED Result के लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

- सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।