Bihar DElEd Result : बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में 74 फीसदी पास, bsebdeled.com पर करें चेक

लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
Follow us on Google News
share

Bihar DElEd Result : बिहार बोर्ड ने  बुधवार को डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परीक्षाफल जारी कर दिया। डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कुल 2,23,835 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें 1,65,609 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

Bihar DElEd Result
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में 74 फीसदी पास

Bihar DElEd Result : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बुधवार को डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परीक्षाफल जारी कर दिया। डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कुल 2,23,835 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें 1,65,609 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सफल अभ्यर्थियों का उत्तीर्णता प्रतिशत 73.99 प्रतिशत रहा है। परीक्षा ऑनलाइन आठ से 22 जून तक हुई थी। परीक्षाफल वेबसाइट www.bsebdeled.com पर जाकर एप्लीकेशन आईडी एवं जन्म तिथि का उपयोग कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में उत्तीर्णता के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स के रूप में अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार के लिए 35 प्रतिशत व आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार के लिए 30 प्रतिशत लाना अनिवार्य था।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि इस परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर तैयार मेधा सूची के अनुसार बिहार के सभी 60 सरकारी (कुल उपलब्ध सीटें 9,100) एवं 246 गैर सरकारी (कुल उपलब्ध सीटें 21,650) संबद्धता प्राप्त अध्यापक शिक्षा संस्थानों में नामांकन राज्य सरकार के आरक्षण नियमों, सरकार द्वारा उर्दू व कला/ वाणिज्य एवं विज्ञान विषयों के लिए निर्धारित स्थान व अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय के लिए दिए गए प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा। संस्थान में नामांकन के लिए पात्र अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भरा जाएगा।

Direct Link

डीपीएड के पहले और दूसरे वर्ष का भी परिणाम जारी

समिति द्वारा डीपीएड पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष एवं प्रशिक्षण सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा का परीक्षाफल भी जारी किया गया। प्रथम वर्ष की परीक्षा में कुल 48 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें 36 सफल हुए हैं। उत्तीर्णता का प्रतिशत 75 प्रतिशत रहा है। द्वितीय वर्ष में कुल 101 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए, जिसमें 96 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। उत्तीर्णता का प्रतिशत 95.05 प्रतिशत रहा है। दोनों परीक्षाओं को मिलाकर कुल 149 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 132 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।