Bihar DElEd Result 2025 Link : बिहार डीएलएड रिजल्ट में 59371 विद्यार्थी पास, डाउनलोड मार्कशीट लिंक
Bihar deled result 2025 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने डीएलएड पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष तथा सत्र 2024-26 के प्रथम वर्ष की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। secondary.biharboardonline.com पर परिणाम देख सकते हैं।

Bihar deled result 2025 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने गुरुवार को डीएलएड (फेस टू फेस) पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष तथा सत्र 2024-26 के प्रथम वर्ष की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। दोनों सत्रों में कुल 59 हजार 371 विद्यार्थी सफल हुए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट https:// secondary.biharboardonline.com पर परिणाम देख सकते हैं। वेबसाइट के लिंक पर क्लिक कर अभ्यर्थी यूजर आइडी एवं पासवर्ड का उपयोग कर अपना परीक्षा फल देख सकेंगे। सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए 31,695 अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी किया गया था। इनमें 28,825 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इसमें कुल उत्तीर्णता 90.94 प्रतिशत है।
सत्र 2024-25 के प्रथम वर्ष की परीक्षा में शामिल होने के लिए 32,941 अभ्यर्थियों का प्रवेश जारी हुआ था, जिनमें 30,446 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सत्र 2024-26 के प्रथम वर्ष की परीक्षा में उत्तीर्णता 92.43 प्रतिशत है। बिहार बोर्ड की ओर 16 से 19 जून, 2025 के बीच सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा का आयोजन दो पालियों में जिला मुख्यालयों में किया गया था। वहीं 21 से 27 जून के बीच सत्र 2024-26 के प्रथम वर्ष की परीक्षा का आयोजन दोनों पालियों में हुआ था।
बिहार डीएलएड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक BSEB DEIEd पोर्टल secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
स्टेप 2. "DEIEd सत्र 2023-25 (द्वितीय वर्ष) / 2024-26 (प्रथम वर्ष) परिणाम 2025" लिखे एक्टिव लिंक को देखें।
स्टेप 3. लिंक पर क्लिक करें और अपनी आवश्यक डिटेल्स, जैसे कि आपका रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करें।
स्टेप 4. डिटेल्स सबमिट करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
स्टेप 5. पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक कॉपी प्रिंट करें।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


