Bihar DElEd Admit Card OUT, Link : बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड biharboardonline.com पर जारी, डाउनलोड लिंक

Aug 22, 2025 06:34 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

Bihar DElEd Admit Card : बिहार बोर्ड ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षार्थी secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar DElEd Admit Card OUT, Link : बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड biharboardonline.com पर जारी, डाउनलोड लिंक

Bihar DElEd Admit Card , biharboardonline.com, secondary.biharboardonline.com : बिहार बोर्ड ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षार्थी secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) सत्र 2025-2027 में एडमिशन के लिए डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 26 अगस्त 2025 व 27 सितंबर तक करेगा। डीएलएड प्रवेश परीक्षा राज्य के तय परीक्षा केंद्रों पर सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट) मोड से आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को एग्जाम शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिया जाएगा। एग्जाम में जूता मौजा पहनकर आना प्रतिबंधित है। केवल चप्पल पहनकर आना होगा।

कब कहां परीक्षा

26 अगस्त से 13 सितंबर तक (31 अगस्त व 5 सितंबर को छोड़कर) पटना, भोजपुर, दरभंगा, गया जी, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मुंगेर व पूर्णिया जिला में तय कुल 19 परीक्षा केंद्रों पर रोजाना दो दो पाली में परीक्षा होगी। पहली पाली 9 बजे से 11.30 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 04.30 बजे तक होगी।

- 14 सितंबर से 27 सितंबर तक पटना, भागलपुर, दरभंगा, गया जी, मुजफ्फरपुर, सहरसा व मुंगेर जिला में 18 परीक्षा केंद्रों पर रोजाना दो दो पाली में परीक्षा होगी। पहली पाली 12 बजे से 02.30 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 04.30 बजे से 07.00 बजे तक होगी।

Bihar Board DElEd Direct Link

एडमिट कार्ड के साथ क्या क्या लाना होगा

परीक्षा के आवेदकों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय, परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने का समय, परीक्षा का समय, गेट बंद होने का समय व अन्य आवश्यक निर्देश अंकित हैं। इसे अच्छी तरह पढ़ लें। अभ्यर्थियों को अपने ई-एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट पर कलर फोटो चिपकाकर लाना होगा। आवेदन में जो फोटो लगाई थी, यह फोटो वही होनी चाहिए। ऑरिजनल एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर जमा होगा। अभ्यर्थी इसकी फोटोकॉपी अपने साथ लाएं। एडमिट कार्ड के साथ अपना ऑरिजनल फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड या अन्य कोई सरकार द्वारा जारी जरूर लाएंगे। इसकी फोटोकॉपी भी लानी होगी।

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन ठीक से हो सके, इसके लिए हाथ में मेहंदी, नेल पॉलिश या स्याही न लगाकर आएं।

- पेंसिल व बॉल पेन जरूर लाएं।

कैसे होगा दाखिला

प्रवेश परीक्षा में पास अभ्यर्थियों के एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट व संस्थानों की प्राथमिकता (मेरिट कम चॉइस) के आधार पर संस्थान आवंटित होगा जिसके बिहार बोर्ड द्वारा अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। आपको बता दें कि डीएलएड डिप्लोमा प्राप्त युवा प्राइमरी लेवल की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। ये शि्क्षक कक्षा 1 से 8 तक की टीचरों की वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि टीईटी पास करना भी अनिवार्य होता है।

न्यूनतम क्वलिफाइंग मार्क्स - अनारक्षित श्रेणी के लिए 35 फीसदी और आरक्षित श्रेणी के लिए 30 फीसदी ।

प्रवेश परीक्षा का प्रारूप। 120 अंक के 120 प्रश्न होंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा।

सामान्य हिंदी / उर्दू - 25 प्रश्न

गणित - 25 प्रश्न

विज्ञान - 20 प्रश्न

सामाजिक अध्ययन - 20 प्रश्न

सामान्य अंग्रेजी - 20 प्रश्न

तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता - 10 प्रश्न

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, RBSE Class 5th 8th Result 2026 Live , RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Live, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।