Hindi Newsकरियर न्यूज़Bihar DElEd Admission 2026 notification: BSEB Bihar Board DlElEd admission form released exam dates eligibility
Bihar DElEd Admission 2026: बिहार डीएलएड के लिए आज से आवेदन शुरू, Link, 30 हजार सीटों पर मौका

Bihar DElEd Admission 2026: बिहार डीएलएड के लिए आज से आवेदन शुरू, Link, 30 हजार सीटों पर मौका

संक्षेप:

Bihar Deled Admission 2026: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। 12वीं पास 11 दिसंबर 2026 से 24 दिसंबर 2026 तक bsebdeled.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Dec 11, 2025 07:46 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Bihar Deled Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने राज्य के विभिन्न शिक्षा संस्थानों में संचालित होने वाले प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) कोर्स के सत्र 2026-28 में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए होने वाली डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 को लेकर आज 11 दिसंबर 2026 से 24 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। सूबे की 30 हजार से ज्यादा सीटों पर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। ऑनलाइन आवेदन का लिंक www.bsebdeled.com पर खोल दिया गया है। यानी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वेबसाइट पर 306 डीएलएड कॉलेजों के नाम व उनकी सीटों की संख्या की डिटेल्स भी दी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कक्षा 1 से 8 तक की टीचरों की भर्ती में डीएलएड अनिवार्य

प्रवेश परीक्षा में पास अभ्यर्थियों के एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट व संस्थानों की प्राथमिकता (मेरिट कम चॉइस) के आधार पर संस्थान आवंटित होगा जिसके बिहार बोर्ड द्वारा अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। आपको बता दें कि डीएलएड डिप्लोमा प्राप्त युवा प्राइमरी लेवल की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। ये शिक्षक कक्षा 1 से 8 तक की टीचरों की वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि टीईटी पास करना भी अनिवार्य होता है।

योग्यता

बिहार बोर्ड डीएलड प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को उच्च माध्यमिक (10+2) की परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। आरक्षित वर्गों और नि:शक्त उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा में 5 फीसदी की छूट दी गई है। दूसरी तरफ, कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ मौलवी की परीक्षा पास करने वाले उर्दू अभ्यर्थी भी डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए योग्य हैं।

न्यूनतम आयु सीमा - 17 वर्ष (एडमिशन वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को) । सभी वर्गों के लिए।

न्यूनतम क्वलिफाइंग मार्क्स - अनारक्षित श्रेणी के लिए 35 फीसदी और आरक्षित श्रेणी के लिए 30 फीसदी ।

प्रवेश परीक्षा का प्रारूप।

120 अंक के 120 प्रश्न होंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा। ढाई घंटे का पेपर होगा।

सामान्य हिंदी / उर्दू - 25 प्रश्न

गणित - 25 प्रश्न

विज्ञान - 20 प्रश्न

सामाजिक अध्ययन - 20 प्रश्न

सामान्य अंग्रेजी - 20 प्रश्न

तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता - 10 प्रश्न

आवेदन फीस

जनरल, ओबीसी, बीसी - 960 रुपये

एससी, एसटी, दिव्यांग - 760 रुपये

आवेदन का लिंक

इन प्रमाण पत्रों को अपलोड करना होगा

a) मैट्रिक का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र (जन्म तिथि के लिए)।

b) इंटर का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र।

c) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के उम्मीदवारों के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र।

d) अत्यंत पिछड़ा वर्ग / पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत क्रीमीलेयर रहित अद्यतन प्रमाण पत्र

(आरक्षण का दावा करने वाली विवाहित महिलाओं के जाति / अद्यतन क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र उनके पिता के नाम एवं पता से निर्गत होना चाहिए, न कि उनके पति के नाम से)

e) आर्थिक रूप से पिछड़ा सामान्य कोटि के अभ्यर्थी (E.W.S) का दावा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र।

f) दिव्यांगता का दावा करने की स्थिति में सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र।

g) बिहार राज्य के अभ्यर्थियों के लिए निवास प्रमाण पत्र ।

h) बिहार राज्य निवासी सेवारत/सेवानिवृत/दिवंगत/भूतपूर्व सैनिक कर्मचारी के आश्रित पुत्र/आश्रित अविवाहित पुत्री का दावा करने अभ्यर्थी के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।