
Bihar DElEd Admission 2026: बिहार डीएलएड के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 30 हजार सीटों पर मौका
Bihar Deled Admission 2026: बिहार बोर्ड ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बीएसईबी ने नोटिस जारी कर कहा है कि अभ्यर्थियों के हित में डीएलएड प्रवेश परीक्षा आवेदन व फीस जमा करने की अवधि 26 दिसंबर 2025 से 09 जनवरी 2026 तक बढ़ाई जाती है।
Bihar Deled Admission 2026: बिहार बोर्ड ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने नोटिस जारी कर कहा है कि अभ्यर्थियों के हित में डीएलएड ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आवेदन व फीस जमा करने की अवधि 26 दिसंबर 2025 से 09 जनवरी 2026 तक बढ़ाई जाती है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए राज्य के विभिन्न शिक्षा संस्थानों में संचालित होने वाले प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) कोर्स के सत्र 2026-28 में दाखिले मिलेगा। बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए होने वाली डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 सूबे की 30 हजार से ज्यादा सीटों पर एडमिशन के लिए ली जाएगी। ऑनलाइन आवेदन www.bsebdeled.com पर जाकर किया जा सकता है। वेबसाइट पर 306 डीएलएड कॉलेजों के नाम व उनकी सीटों की संख्या की डिटेल्स भी दी गई है।
कक्षा 1 से 8 तक की टीचरों की भर्ती में डीएलएड अनिवार्य
प्रवेश परीक्षा में पास अभ्यर्थियों के एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट व संस्थानों की प्राथमिकता (मेरिट कम चॉइस) के आधार पर संस्थान आवंटित होगा जिसके बिहार बोर्ड द्वारा अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। आपको बता दें कि डीएलएड डिप्लोमा प्राप्त युवा प्राइमरी लेवल की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। ये शिक्षक कक्षा 1 से 8 तक की टीचरों की वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि टीईटी पास करना भी अनिवार्य होता है।
योग्यता
बिहार बोर्ड डीएलड प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को उच्च माध्यमिक (10+2) की परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। आरक्षित वर्गों और नि:शक्त उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा में 5 फीसदी की छूट दी गई है। दूसरी तरफ, कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ मौलवी की परीक्षा पास करने वाले उर्दू अभ्यर्थी भी डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए योग्य हैं।
न्यूनतम आयु सीमा - 17 वर्ष (एडमिशन वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को) । सभी वर्गों के लिए।
न्यूनतम क्वलिफाइंग मार्क्स - अनारक्षित श्रेणी के लिए 35 फीसदी और आरक्षित श्रेणी के लिए 30 फीसदी ।
प्रवेश परीक्षा का प्रारूप।
120 अंक के 120 प्रश्न होंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा। ढाई घंटे का पेपर होगा।
सामान्य हिंदी / उर्दू - 25 प्रश्न
गणित - 25 प्रश्न
विज्ञान - 20 प्रश्न
सामाजिक अध्ययन - 20 प्रश्न
सामान्य अंग्रेजी - 20 प्रश्न
तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता - 10 प्रश्न
आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी, बीसी - 960 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग - 760 रुपये
इन प्रमाण पत्रों को अपलोड करना होगा
a) मैट्रिक का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र (जन्म तिथि के लिए)।
b) इंटर का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र।
c) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के उम्मीदवारों के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र।
d) अत्यंत पिछड़ा वर्ग / पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत क्रीमीलेयर रहित अद्यतन प्रमाण पत्र
(आरक्षण का दावा करने वाली विवाहित महिलाओं के जाति / अद्यतन क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र उनके पिता के नाम एवं पता से निर्गत होना चाहिए, न कि उनके पति के नाम से)
e) आर्थिक रूप से पिछड़ा सामान्य कोटि के अभ्यर्थी (E.W.S) का दावा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र।
f) दिव्यांगता का दावा करने की स्थिति में सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र।
g) बिहार राज्य के अभ्यर्थियों के लिए निवास प्रमाण पत्र ।
h) बिहार राज्य निवासी सेवारत/सेवानिवृत/दिवंगत/भूतपूर्व सैनिक कर्मचारी के आश्रित पुत्र/आश्रित अविवाहित पुत्री का दावा करने अभ्यर्थी के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र।





