Bihar DElEd : बिहार डीएलएड में EWS को छोड़ अन्य को अंक में 5 फीसदी की छूट

लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता।, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

डीएलएड नामांकन में ईडब्ल्यूएस को छोड़कर बाकी आरक्षित कोटि को अंक में पांच फीसदी छूट मिलेगी। सभी प्रशिक्षण संस्थानों को इस संबंध में निर्देश दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आरक्षण कोटि को लेकर गाइडलाइन जारी की है।

UP DElEd
डीएलएड

डीएलएड नामांकन में ईडब्ल्यूएस को छोड़कर बाकी आरक्षित कोटि को अंक में पांच फीसदी छूट मिलेगी। सभी प्रशिक्षण संस्थानों को इस संबंध में निर्देश दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आरक्षण कोटि को लेकर गाइडलाइन जारी की है। पहली मेरिट लिस्ट 20 अगस्त को जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को 16 तक विकल्प देने का मौका मिला है। डीएलएड में इंटर परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी शामिल होने का मौका दिया गया था, पर इस शर्त के साथ कि इंटर में 50 फीसदी अंक अनिवार्य रूप से हो। ऐसे में पास होने के बाद भी इंटर में 50% से कम अंक वालों का दाखिला नहीं होगा।

कुल सीट का 50% विज्ञान के लिए आरक्षित

सभी टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में कुल सीट का 50 फीसदी विज्ञान और 50 फीसदी कला, वाणिज्य के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेगा। वैसे अभ्यर्थी, जिन्होंने 10+2 में वोकेशनल कोर्स के अन्तर्गत योग्यता हासिल की है या जिन्होंने मध्यमा के बाद इंटर, 10+2 अथवा फौकानिया के बाद इंटर, 10+2 की योग्यता हासिल की है, वे डीएलएड कोर्स में नामांकन के पात्र होंगे। इसके साथ ही वैसे अभ्यर्थी, जो शास्त्री, पॉलिटेक्निक, आईटीआई या अन्य प्रकार की योग्यता रखते हैं, वे डीएलएड कोर्स में नामांकन के पात्र नहीं होंगे। उर्दू विषय के अभ्यर्थियों के लिए दस प्रतिशत स्थान आरक्षित होगा। क्षैतिज आरक्षण के रूप में यह आरक्षण लागू होगा, परंतु इसका लाभ उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिन्होंने +2 स्तर की परीक्षा में उर्दू विषय के साथ उत्तीर्णता हासिल की है।

निर्धारित शुल्क से अधिक लेने पर कार्रवाई

निजी प्रशिक्षण संस्थानों में दो वर्षीय डीएलएड कोर्स के लिए अधिकतम शुल्क प्रति छात्र 60 हजार रुपये वार्षिक शुल्क तथा कुल दो वर्ष के संपूर्ण कोर्स के लिए प्रति छात्र एक लाख 20 हजार रुपए निर्धारित है। इससे अधिक शुल्क लेने पर निजी संस्थानों पर कारवाई होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मेरिट लिस्ट में जो संस्थान आवंटित किए जाएंगे, उसमें नामांकन लेना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का नाम सरकारी संस्थान के लिए आवंटित है, वे निजी संस्थान में किसी भी हाल में नामांकन नहीं ले सकेंगे।

छठे चरण में 4,800 छात्रों की सूची जारी

दो वर्षीय बीएड में नामांकन के लिए शुक्रवार को छठे चरण की काउंसिलिंग की घोषणा की गई। राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि छठे चरण में करीब 4,800 छात्रों की सूची जारी की गई है। सूची में शामिल अभ्यर्थी 18 अगस्त तक अपने आवंटित कॉलेज में नामांकन ले सकेंगे।

छठे चरण में रिक्त सीटों के आधार पर छात्रों को नामांकन का अवसर दिया गया है। इसके साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में कॉलेज आवंटित होने के बावजूद नामांकन नहीं लेने वाले छात्रों को भी पुनः विचार में शामिल किया गया है। इस चरण के बाद भी सीट बची रहने पर आगे भी काउंसिलिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी।

नामांकन के समय छात्रों को सीईटी-बीएड 2026 का एडमिट कार्ड, स्कोर कार्ड/रैंक कार्ड, आवंटन पत्र, आवेदन पत्र की प्रति, आधार कार्ड/अन्य वैध पहचान-पत्र, स्नातक की अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र, इंटरमीडिएट की अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र, मैट्रिक की अंकतालिका/प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो), निवास प्रमाण-पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो), दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति एवं आवश्यक छायाप्रति साथ ले जानी होगी।

छात्रों को आवंटित कॉलेज में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सीट कन्फर्मेशन राशि 3,000 रुपये जमा करने होंगे। यह राशि नामांकन शुल्क में समायोजित की जाएगी। छात्रों से अपील की गई है कि वे 18 अगस्त की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करें। नामांकन नहीं लेने की स्थिति में आवंटित सीट पर दावा समाप्त हो सकता है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।