बिहार के विश्वविद्यालयों में गूगल और यूट्यूब से पढ़कर इस साल 10 लाख छात्र होंगे ग्रेजुएट
गूगल और यूट्यूब से पढ़कर इस वर्ष 10 लाख छात्र ग्रेजुएट होंगे। वर्ष 2023 के मई महीने में स्नातक में सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में लागू किया गया था। इसके बाद स्नातक में सेमेस्टर सिस्टम लागू हुआ।

स्नातक की पढ़ाई शुरू होने के बाद भी कई विषयों की किताबें छात्रों को नहीं मिली हैं। जिन विषयों की किताबें नहीं मिलीं, उन्हें छात्रों ने गूगल और यूट्यूब से पढ़े हैं। नया सिलेबस होने के कारण प्रकाशक भी किताब नहीं छाप सके। जैतपुर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अमित शर्मा ने बताया कि नया कोर्स होने के कारण कई विषयों की किताबें उपलब्ध नहीं थीं, इसके बाद भी इन विषयों की सामग्री तैयार कर छात्रों को कक्षा करायी गई। ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. ममता रानी ने बताया कि इंटरनेट और रेफ्रेंस बुक से भी छात्रों को पढ़ाया गया। कई जगह किताब की फोटो कॉपी कराकर विद्यार्थियों को पढ़ाया गया है।
स्किल इनहांसमेंट और एबिलिटी इनहांसमेंट जैसे कोर्स शुरू हुए: स्नातक में सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) के तहत छात्रों के लिए स्किल इनहांसमेंट, एबिलिटी इनहांसमेंट कोर्स शुरू किये गये। इनमें कंप्यूटर, उद्योग, पर्यावरण जैसी चीजें पढ़ाई जानी थी, लेकिन किताबें उपलब्ध नहीं थीं। प्राचार्यों ने बताया कि स्नातक में जो नये कोर्स शुरू किये गये, उनकी पढ़ाई इंटरनेट से ही सामग्री इक्ट्ठा कर करायी गई। इसके अलावा स्नातक में कई वोकेशनल कोर्स भी शुरू किये गए थे।
वर्ष 2023 के मई महीने में सीबीसीएस राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में लागू किया गया था
तीन वर्ष पर डिग्री लेने वाले छात्रों को उस विषय में ऑनर्स की डिग्री मिलेगी। ऑनर्स की डिग्री के लिए 120 क्रेडिट पूरे करने होंगे। बीआरएबीयू में चार सेमेस्टर तक 90 हजार छात्रों ने 68 क्रेडिट पूरे कर लिये हैं। विवि में सत्र 2023-27 के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा हुई है। एक सेमेस्टर की परीक्षा के बाद ऑनर्स की डिग्री लेने के योग्य हो जाएंगे। जो छात्र ऑनर्स विद् रिसर्च की डिग्री लेना चाहेंगे उन्हें एक साल और स्नातक की पढ़ाई करनी होगी।
किसी विवि में छात्रों ने एक या दो वर्ष पर नहीं किया एग्जिट
स्नातक में सीबीसीएस लागू होने के बाद छात्र एक वर्ष या दो वर्ष पर भी विवि से एग्जिट कर सकते हैं। एक वर्ष पर एग्जिट करने पर सर्टिफकेट, दो वर्ष पर डिप्लोमा की डिग्री मिलनी है, लेकिन बिहार के किसी भी विवि में छात्रों ने एक या दो वर्ष पर स्नातक से एग्जिट नहीं किया। अब छात्र तीन वर्ष पूरा करने पर ऑनर्स की डिग्री ले सकेंगे।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


