Bihar Class 1 - 8 Exam dates : बिहार SCERT पहली से 8वीं परीक्षा डेटशीट जारी, देखें टाइम टेबल

Feb 28, 2026 07:45 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, पटना, कार्यालय संवाददाता
share Share
Follow Us on

बिहार राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 12 मार्च से शुरू होगी और 19 मार्च तक चलेगी।

Bihar Class 1 - 8 Exam dates : बिहार SCERT पहली से 8वीं परीक्षा डेटशीट जारी, देखें टाइम टेबल

Bihar Class 1 to Class 8 Exam 2026 dates : बिहार राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 12 मार्च से शुरू होगी और 19 मार्च तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित होगी। प्रश्नपत्र ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।कक्षा एक और दो की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी।

उत्तरपुस्तिका पर लिखना होगा उत्तर

इस वर्ष से राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा नई व्यवस्था लागू की गई है। अब तक विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र सह-उत्तरपुस्तिका पर ही प्रश्नों के उत्तर लिखने होते थे। इस बार की वार्षिक परीक्षा से कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों के लिए उत्तरपुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बच्चों को निर्धारित उत्तरपुस्तिका पर ही उत्तर लिखने होंगे। उत्तरपुस्तिकाएं बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक निगम लिमिटेड द्वारा पांच व छह मार्च तक जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध करा दी जाएंगी। जिला शिक्षा कार्यालय से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त कर समय पर सभी विद्यालयों में उनका वितरण सुनिश्चित करेंगे। 9 व 10 मार्च तक उत्तरपुस्तिकाओं के बंडल तैयार कर विद्यालयवार संबंधित प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

19 से 24 मार्च तक होगा मूल्यांकन कार्य

मूल्यांकन कार्य 19 से 24 मार्च तक (ईद और बिहार दिवस को छोड़कर) चार कार्य दिवसों में पूरा कर लेना होगा। प्रगति पत्रक तैयार करना आदि कार्य 25 मार्च तक पूरा कर लेना होगा। 30 मार्च को सभी विद्यालय में अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें बच्चों की प्रगति को उनके साथ साझा किया जाएगा।

सह शैक्षणिक गतिविधियों के आधार पर भी होगा मूल्यांकन : विद्यार्थियों का मूल्यांकन 12 विभिन्न सह शैक्षणिक गतिविधियों के आधार पर किया जाएगा। इनमें नियमित उपस्थिति, सृजनात्मकता, खेल कूद में सहभागिता, साफ सफाई आदि शामिल हैं। सभी स्कूलों का इसका फॉर्मेट उपलब्ध कराया जाएगा।

एससीईआरटी पहली से 8वीं तक की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल

12 मार्च

● पहली पाली : पर्यावरण अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (कक्षा III–VIII के लिए)

● दूसरी पाली: भाषा (हिन्दी/उर्दू) (कक्षा I एवं II के लिए मौखिक परीक्षा)

14 मार्च

● पहली पाली: हिन्दी / उर्दू (कक्षा III–VIII के लिए)

● दूसरी पाली : अहिन्दी भाषी के लिए (हिन्दी) (कक्षा III–VIII के लिए)

16 मार्च

● पहली पाली:गणित (कक्षा III–V के लिए)

● दूसरी पाली: गणित (कक्षा VI–VIII के लिए)

17 मार्च

● पहली पाली:अंग्रेजी (कक्षा III–V के लिए)

● दूसरी पाली: अंग्रेजी (कक्षा VI–VIII के लिए)

18 मार्च

● पहली पाली: विज्ञान (कक्षा VI–VIII के लिए)

● दूसरी पाली:संस्कृत (कक्षा VI–VIII के लिए)

19 मार्च

● पहली पाली: गणित (कक्षा I एवं II के लिए मौखिक परीक्षा)

● दूसरी पाली: अंग्रेजी (कक्षा I एवं II के लिए मौखिक परीक्षा)

ग्रेड सी, डी, ई वालों को ए, और बी में लाने की तैयारी

इस बार ग्रेड ई ही नहीं, सी और डी लाने वाले बच्चों के लिए अलग रणनीति बनाई जाएगी। यह रणनीति इसलिए बनेगी ताकि इन बच्चों को भी ए और बी ग्रेड में लाया जा सके। सरकारी स्कूलों में कक्षा आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा को लेकर यह तैयारी की जा रही है। 12 मार्च से वार्षिक परीक्षा होगी, जो 19 मार्च तक चलेगी। जांची गई कॉपियां अभिभावकों को उपलब्ध कराई जाएगी। दो पाली में परीक्षा ली जाएगी। वर्ग एक और दो के बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन मौखिक होगा। बाकी कक्षा की लिखित परीक्षा होगी। वर्ग एक और दो के लिए परीक्षा से संबंधित विषयवार प्रश्नपत्र ई शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। बाकी कक्षा के लिए बिहार राज्य पाठयपुस्तक निगम की ओर से प्रश्नपत्र व कॉपी उपलब्ध करायी जाएगी। प्रखंड स्तर पर सात से आठ मार्च के बीच इसे पहुंचा देना है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।