Bihar Civil Court Peon Exam : रद्द हुई बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा, 4 साल बाद हुआ था एग्जाम
Bihar Civil Court Peon Exam Cancelled : बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। यह प्रारंभिक परीक्षा 15 मार्च को दो पालियों में आयोजित की गई थी।

Bihar Civil Court Peon Exam Cancelled : बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। अटेंडेंट (पीयून जनरल + ओर्डर्ली) पदों पर भर्ती के लिए यह प्रारंभिक परीक्षा 15 मार्च को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न 2:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक संचालित हुई थी।
1673 पदों पर भर्ती होनी थी
आपको बता दें कि यह भर्ती 2022 में निकली थी। चार साल बाद 15 मार्च 2026 को एग्जाम हुआ था। परीक्षार्थियों को अप्रैल अंत में नतीजे आने की उम्मीद थी। चपरासी की भर्ती के लिए प्रीलिम्स के बाद मेन्स भी लिया जाना था। लेकिन अब प्रीलिम्स परीक्षा रद्द कर दी गई है। चपरासी के 1673 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा हो रही थी।
2022 में 10वीं पास युवाओं से आवेदन लिए गए थे। अनारक्षित पुरुष वर्ग के लिए - आयु सीमा 18 से 37 वर्ष रखी गई थी। इस पद के लिए वेतन लेवल-1, 18000-56900 रुपये निर्धारित किया या।
नहीं बताया गया कारण
ऑफिस ऑफ दि कन्वेनर, सेंट्रलाइज्ड सेलेक्शन एंड अपॉइंटमेंट कमिटी कम प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज, पटना की ओर से जारी किए गए नोटिस में प्रीलिम्स परीक्षा को रद्द करने का कारण नहीं बताया गया है।
अब बिहार 2nd इंटर लेवल भर्ती का इंतजार
बीएसएससी भर्ती कैलेंडर के मुताबिक 26000 पदों के लिए बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती 2026 ( BSSC 2nd Inter Level Exam date ) की प्रारंभिक परीक्षा जून जुलाई 2026 और मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर 2026 व टंकण जांच परीक्षा नवंबर 2026 में होगा। नियुक्ति की अनुशंसा 2026 में होगी। आपको बता दें कि यह आयोग की सबसे बड़ी भर्ती है। करीब 33 लाख से ज्यादा युवाओं ने इसके लिए आवेदन किया है। यह भर्ती 2023 में निकली थी। लाखों अभ्यर्थियों को इसके परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार था।
वहीं 5,151 पदों के लिए कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) (वि.सं. 06/25) भर्ती परीक्षा का आयोजन जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2026 में होगी। बीएसएससी सीजीएल -4 चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (वि.सं. 05/25) के तहत 1,883 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। बिहार सीजीएल- 4 प्रारंभिक परीक्षा जून-जुलाई 2026 और मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2026 में निर्धारित की गई है। इसके अलावा 1951 पदों के लिए सहायक उर्दू अनुवादक भर्ती परीक्षा जून 2026 में प्रस्तावित है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


