Bihar CET INT B.Ed मेरिट लिस्ट जारी, 18 दिसंबर तक होगा दाखिला; ऐसे करें डाउनलोड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bihar CET INT B.Ed Merit List 2025: बिहार CET INT B.Ed की पहली मेरिट लिस्ट 2025-28 सेशन के लिए जारी हो गया है। उम्मीदवार biharcetintbed-brabu.in पर 18 दिसंबर तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी करें।

bihar cet int bed merit list 2025 download first list admission dates documents required brabu notification

Bihar CET INT B.Ed Merit List 2025: बिहार में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स में दाखिला चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। 2025-28 शैक्षणिक सत्र के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in पर जाकर अपना नाम सूची में चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट को राज्य की चारों भागीदार विश्वविद्यालयों को भेज दिया गया है ताकि एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जा सके।

Bihar CET INT B.Ed Merit List 2025: कैसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

जो छात्र CET INT-B.Ed 2025 दे चुके हैं, वे कुछ आसान स्टेप्स में मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in, brabu.ac.in या intbed.ucanapply.com पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध ‘Important Notices’ सेक्शन पर क्लिक करें और ‘CET-INT-B.Ed-2025 Merit List’ लिंक चुनें। अब मेरिट लिस्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी। उम्मीदवार इसे ध्यान से देखें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Bihar CET INT B.Ed Merit List 2025: कब होगा एडमिशन

घोषणा के मुताबिक पहली मेरिट सूची के आधार पर दाख़िला 8 दिसंबर से 18 दिसंबर 2025 तक होगा। सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय सीमा में एडमिशन प्रक्रिया पूरी करें और 19 दिसंबर 2025 तक दाख़िल छात्रों की सूची संबंधित कार्यालय को भेज दें। इस बीच विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी कराया जाएगा।

Bihar CET INT B.Ed Merit List 2025: किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

एडमिशन के समय अभ्यर्थियों को कुछ आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे। इनमें कक्षा 12 की मार्कशीट, CET INT-B.Ed 2025 का एडमिट कार्ड और आवेदन पत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), मान्य फोटो आईडी, और नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें ताकि एडमिशन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Bihar CET INT B.Ed Merit List 2025: बिहार में इंटीग्रेटेड B.Ed के लिए CET का आयोजन

यह मेरिट लिस्ट उस नोटिफिकेशन के बाद आई है जिसमें बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने CET INT-B.Ed 2025 परीक्षा का आयोजन किया था। यह परीक्षा पूरे बिहार में B.A.-B.Ed और B.Sc.-B.Ed कोर्स में प्रवेश दिलाने के लिए आयोजित की जाती है। इस साल भी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है और अब मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़Bihar CET INT B.Ed मेरिट लिस्ट जारी, 18 दिसंबर तक होगा दाखिला; ऐसे करें डाउनलोड