Bihar CDPO Vacancy : बिहार में BPSC से होगी सीडीपीओ के 25 प्रतिशत पदों पर भर्ती, नियमों बदलाव को मंजूरी
बिहार में राज्य मंत्रिपरिषद ने सीडीपीओ नियुक्ति में मौजूदा प्रावधान में एक बार के लिए छूट देने का निर्णय लिया है। बिहार बाल विकास सेवा (भर्ती एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2015 में संशोधन को स्वीकृति दी गई।

बिहार में राज्य मंत्रिपरिषद ने सीडीपीओ नियुक्ति में मौजूदा प्रावधान में एक बार के लिए छूट देने का निर्णय लिया है। बैठक में बिहार बाल विकास सेवा (भर्ती एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2015 में संशोधन को स्वीकृति दी गई। वर्तमान व्यवस्था के तहत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के 25 प्रतिशत पद अर्थात 544 में 136 पर नियमित महिला पर्यवेक्षिकाओं से पदोन्नति से भरे जाने का प्रावधान है। हालांकि पर्याप्त संख्या में नियमित महिला पर्यवेक्षिकाएं नहीं होने के कारण इन पदों पर नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। इससे आईसीडीएस निदेशालय की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और अनुश्रवण कार्य प्रभावित हो रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने एक बार के लिए नियम को शिथिल कर इन पदों को बिहार लोक सेवा आयोग से सीधी नियुक्ति से भरने का निर्णय लिया है।
खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के लिए 164.51 करोड़
वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के क्रियान्वयन के लिए 164.51 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। भारत सरकार की योजना की अवधि 30 सितम्बर 2026 तक बढ़ाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। योजना के तहत सूक्ष्म खाद्य उद्योग स्थापित करने वाले व्यक्तिगत निवेशकों और उद्यमियों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रुपये तक अनुदान दिया जाएगा। समूह आधारित इकाइयों को भी 35 प्रतिशत पूंजीगत अनुदान का लाभ मिलेगा। सरकार ने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक निवेशक और उद्यमी इसका लाभ उठाकर खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित कर सकें।
5.80 लाख शिक्षकों का ऐच्छिक स्थानांतरण होगा
राज्य के लगभग 5.80 लाख शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और लाइब्रेरियनों का ऐच्छिक तबादला होगा। जून अंतिम तक महिला शिक्षकों को उनकी गृह पंचायत के पास वाली पंचायत में जबकि पुरुष शिक्षकों को उनके गृह प्रखंड के पास वाले प्रखंड के विद्यालय में पदस्थापित किया जायेगा। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को कहा कि शिक्षा विभाग अगले 10 दिनों में नयी ट्रांसफर नीति लागू करेगा। इसके तहत बड़े पैमाने पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होगी। शिक्षकों का ट्रांसफर पूरी तरह ऐच्छिक होगा। हालांकि जो नहीं चाहते हैं, वे वर्तमान विद्यालय में ही काम करते रहेंगे।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


