
Bihar BTSC GMO Result 2025: बिहार GMO रिजल्ट 2025 btsc.bihar.gov.in पर जारी, ऐसे करें मेरिट लिस्ट चेक
Bihar BTSC GMO Result 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से जनरल मेडिकल ऑफिसर (GMO) भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट btsc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
Bihar BTSC GMO Result 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से जनरल मेडिकल ऑफिसर (GMO) भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है। मेरिट लिस्ट पीडीएफ में उम्मीदवारों का एप्लीकेशन नंबर, नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, कैटेगरी, जेंडर की जानकरी दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 663 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी करेगा।
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'Results' या 'General Medical Officer Recruitment 2025' सेक्शन पर क्लिक करें।
3. इसके बाद, "BTSC GMO Result 2025" लिंक को चुनें।
4. अब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग-इन करना होगा।
5. लॉग-इन करते ही आपका स्कोरकार्ड और योग्यता की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
6. भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आगे की चयन प्रक्रिया के लिए तैयार रहना होगा।





